Dbg

11.09.2023 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक ताकत और महत्व का जीता जागता उदाहरण है G20 का सफल आयोजन। उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने जी20 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए संपूर्ण मिथिलावासी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी सहित आयोजन में लगे सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्वभर के नेताओं ने भारत के आतिथ्य की सराहना किया, वहीं भारत ने भी इस आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के साथ देशभर की कला संस्कृति एवं खानपान से विदेशी मेहमानों को रूबरू कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा की मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग से बनी कलाकृतियां सभी का ध्यान आकृष्ट कराने में सफल रहा, जो प्रत्येक मिथिलावासी के लिए गर्व की बात है। सांसद ने कहा कि पहले की सरकार में मिथिला की उपेक्षा किसी से छुपा नही है, परंतु जबसे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्यभार संभाले है तब से मिथिला विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप को गहरा करता जा रहा है। बात चाहे मिथिला संस्कृति की हो अथवा मिथिला पेंटिंग या फिर मखान और मिथिला व्यंजन की हो सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में पहला आयोजन था जो भारतीयता को प्रस्तुत कर रहा था। वसुधैव कुटुंबकम्, भारत मंडपम जैसे नाम इसको भव्य बना रहा था। सांसद ने कहा कि राजघाट पर विश्व की सभी महाशक्ति के प्रमुख का एकत्रित होना, बदलते और नए भारत की तस्वीर को प्रदर्शित करता है। वहीं बिना किसी रोक टोक के संयुक्त घोषणा पत्र को मंजूरी मिलना और भारत - मिडल ईस्ट - यूरोप इकोनॉमी कॉरिडोर बनाए का ऐलान करना एक बड़ी जीत है।