Dbg

03.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : भारत में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं उसमें विहित प्रावधान के अंतर्गत 7 साल से अधिक सजा वाले कांडो में घटनास्थल से साक्ष्य संकलन Forensic Science Laboratory द्वारा किए जाने का प्रावधान है। नए नियम में विहित प्रावधान के आलोक में जिला स्तरीय Forensic Science Laboratory शाखा का सृजन किया गया है। जिसमें 01 पुलिस निरीक्षक, 01 वैज्ञानिक सहायक, 02 अवर निरीक्षक एवं सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनके साथ एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बैठक कर गठित शाखा के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गठित शाखा द्वारा जिले में 7 साल से अधिक सजा वाले घटित सभी कांडो के घटनास्थल का निरीक्षण साक्ष्य संकलन किया जाएगा।