September 28, 2023

26.09.2023 (दरभंगा) : 27.09.2023 (दरभंगा) : 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन को निरामिष दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने कहा कि 02 अक्टूबर को सम्पूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी।डीएम राजीव रौशन ने नगर आयुक्त, दरभंगा सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में 11ः00 बजे पूर्वाह्न में सभी पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। तत्पश्चात् लहेरियासराय टावर पर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अपने-अपने कार्यालय में उनके फोटो पर माल्यार्पण करना सुनिश्चित करेंगे।