Dbg

02.10.2023 (दरभंगा) : गांधी जयंती के अवसर पर दरभंगा डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बिहार सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी नीति, वादाखिलाफी, दरभंगा एम्स निर्माण हेतु उपयुक्त जमीन उपलब्ध नही कराए जाने एवं बार-बार स्थल बदल राजनीति करते हुए बाधा उत्पन्न करने के विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा चिन्हित शोभन एकमी बायपास (मौजा-बलिया) में 30 फीट गड्ढे वाली भूमि पर अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया। सांसद ने प्रसिद्ध माँ श्यामा माई मंदिर से माता का आशीर्वाद लेकर, बाबा विद्यापति, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, जननायक कर्पूरी ठाकुर, आचार्य सुरेंद्र झा सुमन आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अनशन स्थल पर आम लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा दरभंगा में एम्स निर्माण हेतु 200 एकड़ भार मुक्त जमीन, फोर लेन सड़क कनेक्टिविटी, बिजली, पानी, सीवरेज सहित कई अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व में ही अधिकारिक सहमति दे चुकी है, जिसके बाद 15 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 1264 करोड़ की लागत 750 बेड वाले एम्स की कैबिनेट स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि आज जनता जनार्दन को गड्ढे वाली जमीन की असलियत का पता चल गया है और राज्य सरकार की एम्स विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। एम्स के मानक अनुरूप जमीन भारत सरकार को दिए बिना ही गठबंधन के नेता एनओसी की बात कर रहे है, ये हास्यास्पद है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि 30 फीट गड्ढा वाले सिर्फ 113 एकड़ की घोषणा कर 150 एकड़ जमीन देने का ढिंढोरा पीट रहे है और बिना 36 एकड़ रैयती भूमि का अधिग्रहण किए हुए मिट्टीकरण एवं बाउंड्री के नाम पर राज्य सरकार द्वारा कागजी टेंडर का ढोंग किया गया है।

बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी ने कहा कि भू एवं मेडिकल माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार दरभंगा एम्स को ठंडे बस्ते में डाल दी हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम ने कहा कि दरभंगा एम्स को लेकर मुख्यमंत्री के पलटी मार वाली भूमिका, उनके पलटू राम के नाम को पूरी तरह चरितार्थ करती है। मधुबनी सांसद अशोक यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दरभंगा एम्स निर्माण नहीं चाह रहे है, ग्रीनफील्ड लैंड के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है तथा दरभंगा एम्स को अटकाने, लटकाने एवं भटकाने का कार्य किया जा रहा है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा एम्स निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है, उपयुक्त जमीन मिलने के साथ ही एम्स निर्माण शुरू हो जाएगा। केवटी विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि बिहार के महगठबंधन सरकार के दरभंगा एम्स विरोधी मानसिकता को मिथिला की जनता जान चुकी है और आने वाले चुनाव में इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार उपयुक्त जमीन दे और छलपूर्ण नीति को त्याग कर एम्स निर्माण में सहयोग करें। पूर्व मंत्री व राजनगर विधायक (मधुबनी) ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में राज्य सरकार सहयोगात्मक रवैया अपनाए और सभी बुनियादी सुविधा के साथ अविलंब जमीन देने का कार्य करें।

बिस्फी विधायक(मधुबनी) हरी भूषण ठाकुर बचौल, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा आदि ने भी इस अवसर सभा को संबोधित किया।

मौके पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैजनाथ चौधरी बैजू, पूर्व सैनिक परिषद दरभंगा के अध्यक्ष प्रेम झा, मिथिला राज्य निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम मोहन झा सहित कई समाजसेवियों ने दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा किए जा रहे अनशन का भरपूर समर्थन किया और लोगों से सहयोग हेतु सार्वजनिक अपील की। मौके पर पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, झंझारपुर जिला (सांगठनिक) के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव सहित कई कार्यकर्ता और हजारों लोग उपस्थित रहें।