दो आरओबी का निविदा प्रकाशित हो चुका है, निर्माण कार्य जल्द – सांसद
February 15, 2023
13.02.2023 (दरभंगा) : दरभंगा में बहुप्रतीक्षित दो आरओबी का निविदा प्रकाशित हो चुका है, जल्द निर्माण कार्य होगा प्रारंभ उक्त बातें सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा की 4988.41 लाख की लागत से समपार फाटक संख्या 2 पर, वहीं 5543.78 लाख की लागत से समपार फाटक संख्या 21 पर आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
उन्होंने कहा की दोनो आरओबी के निविदा के पश्चात जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा की इस दोनो आरओबी के बन जाने से एयरपोर्ट और लहेरियासराय स्टेशन के पूर्व जाने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी, वहीं शहर में जाम से भी निजात मिलने में सहायक होगा। सांसद ने कहा की वह दरभंगा के अन्य बचे आरओबी के लिए निर्माण के लिए भी प्रयासरत है, जल्द ही उन सभी आरओबी का निविदा भी निकल जाएगा। सांसद ने केंद्रीय रेल बजट पर जानकारी देते हुए कहा की इस बार के बजट में बिहार की काफी कुछ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में दरभंगा सहित बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, गया, राजेंद्रनगर टर्मिनल, बक्सर, बरौनी को अत्याधुनिक विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है, वहीं अमृत भारत योजना के तहत बिहार के पचास से अधिक रेलवे स्टेशन, जिसमे दरभंगा संसदीय क्षेत्र के सकरी और लहेरियासराय स्टेशन को शामिल किया गया है।
सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बिहार में रेलवे के कायाकल्प के लिए 8505 करोड़ रुपया का प्रावधान किया गया है, इसके अलावा 17 रेल रूट पथ का दोहरीकरण, 36 नई रेल लाइन का निर्माण, जिसमे दरभंगा - मुजफ्फरपुर 66.9 किमी नई रेल लाइन के लिए 20 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा जयनगर - दरभंगा - नरकटियागंज 206 किमी रेल लाइन के लिए 25 करोड़, अररिया - सुपौल, सकरी - हसनपुर 79 किमी के लिए 75 करोड़ , खगड़िया - कुशेश्वरस्थान, मानसी - सहरसा 143 किमी के लिए 8 करोड़, मुजफ्फरपुर - छपरा 84.65किमी के लिए 20 करोड़ , सकरी - लौकहा बाजार - निर्मली, सहरसा - फारबिसगंज 206किमी के लिए 105 करोड़, मुजफ्फरपुर - सुगौली 100.6 किमी के लिए 400 करोड़, सुगौली - वाल्मीकीनगर 109.7किमी के लिए 300 करोड़ का प्रावधान केंद्रीय बजट में किया गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार को जोड़ने के लिए राजेंद्र पुल - रामपुर टाल के बीच राजेंद्र पुल के समानांतर पुल के 500 करोड़ की राशि को बजटीय स्वीकृति दी गई है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि 253 करोड़ की लागत से बन रहे 7.64 किमी लंबा दरभंगा बायपास लाईन जो काकरघाटी से शीशों को जोड़ेगी के लिए 75 करोड़ , समस्तीपुर - दरभंगा 38 किमी के लिए चल रहे दोहरीकरण कार्य के लिए 75 करोड़, दरभंगा स्टेशन पर सेकेंड एंट्री गेट के लिए 1.5 करोड़ को स्वीकृति दी गई है।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























