तिहरे हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
June 05, 2024
03.06.2024 (दरभंगा) : विगत वर्ष 2023 में बहेड़ी थानान्तर्गत चर्चित तिहरे हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर फिरार चल रहा था। दरभंगा पुलिस की तेज तर्रार टीम को तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर पे0 राम सेवक सिंह सा0 जोरजा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा के नई दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर, जिसका नेतृत्व पु0अ0नि0 सुमन कुमार, बहेड़ी थाना कर रहे थे जिन्हें अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु भेजा गया।
विशेष टीम के द्वारा अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिषा उर्फ शूटर पे0 राम सेवक सिंह सा0 जोरजा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को दिनांक 02.06.24 को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है की हथियार से लैश अपराधियों के द्वारा बहेडी थाना अन्तर्गत निठी गांव के पास मुख्य सड़क पर टाटा सफारी गाडी से आ रहे अनिल कुमार सिंह (मृतक) के गाड़ी को घेरकर अंधाधुन फायरिंग किया गया जिसमें मृतक अनिल कुमार सिंह सहित कुल 03 व्यक्ति की हत्या का घटना कारित हुआ।
इस हत्या में संलिप्त पाया गया मुख्य अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर पे0 राम सेवक सिंह सा० जोरजा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा घटना के बाद से फिरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्यवाई की गयी तथा उसके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























