Dbg

06.03.2024 (दरभंगा) : सांसद सह अध्यक्ष दिशा गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। बहादुरपुर के विधायक मदन सहनी, बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव, कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी, हायाघाट के विधायक रामचंद्र शाह, जिला परिषद् उपाध्यक्ष ललिता झा एवं पूर्व विधायक (मनोनीत सदस्य) अमर नाथ गामी, मनोनित सदस्य कन्हैया पासवान, मुख्य पार्षद, बेनीपुर नगर परिषद मो.इकबाल एवं अन्य सदस्य, प्रमुख की उपस्थिति में आयोजित की गयी। सर्वप्रथम बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार के द्वारा अध्यक्ष महोदय को बारी-बारी से अवगत कराया गया। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि 18 योजनाएं पूर्ण कर लिया गया है।

अध्यक्ष द्वारा संबंधित पदाधिकारी को शेष लंबित मामले को 15 दिनों के अंदर पूर्ण करा लेने को कहा गया। कुशेश्वरस्थान के विधायक द्वारा बताया गया कि सिरिनिया, हथौड़ी में बाँध कटाव हो गया है। अध्यक्ष द्वारा एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा बताया गया की पंचायत सरकार भवन में पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्यालय में नहीं बैठते हैं। अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण करने को कहा तथा अनुपस्थित रहने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कुशेश्वरस्थान के विधायक द्वारा बताया गया कि कुशेश्वरस्थान हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर एवं ए.एन.एम नहीं है, इस पर अध्यक्ष द्वारा सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को निर्देश दिया कि महिला डॉक्टर एवं ए.एन.एम की प्रतिनियुक्ति की जाए।

माननीय का अनुरोध था कि डी.एम.सी.एच से मरीज को बाहर रेफर कर दिया जाता है, इस पर अध्यक्ष महोदय ने जाँच कराने का निर्देश दिया। बेनीपुर के विधायक द्वारा बताया गया की अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं। अध्यक्ष ने सिविल सर्जन को कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, गौड़ाबौराम क्षेत्र के अस्पताल का निरीक्षण करने को कहा गया। अध्यक्ष महोदय ने सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कितना विद्यालय भवन का कार्य पूर्ण हुआ है, कितना अधूरा है, सर्वे कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को शिक्षा पदाधिकारी को कहा।

उन्होंने कहा कि जहाँ भी कार्य अधूरा है, उनको पूर्ण करावें। बेनीपुर के विधायक ने विद्यालयों की मरम्मति कार्य को जाँच करने का सुझाव दिया। जिन विद्यालयों में नया बेंच और डेस्क आपूर्ति की गई है उसकी गुणवत्ता की जांच करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया। विभिन्न विद्यालयों के लिए जमीन चिन्हित करने का भी निर्देश माननीय के द्वारा दिया गया अध्यक्ष महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जाँच कराकर प्रतिवेदन माननीय को उपलब्ध कराने को के निर्देश दिया। अध्यक्ष द्वारा बैठक के दौरान बेला मुसहरी, हावीडीह दक्षिणी पंचायत में विद्यालय बनवाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया।

बेनीपुर के विधायक ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को कहा कि कृषि फीडर में कनेक्शन ज्यादा से ज्यादा इच्छुक किसानों को दिया जाए। बैठक के दौरान बेनीपुर के विधायक द्वारा नैयाम एवं छतौना में मनरेगा योजनाओं को जाँच कराने का सुझाव दिया। अध्यक्ष द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय को विशेष टीम बनाकर जिले के सभी मनरेगा के तहत की गए कार्यों की जांच करने का निर्देश दिया गया। सभी माननीय को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। हायाघाट के विधायक द्वारा बताया गया कि बालू माफिया के द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। अध्यक्ष महोदय ने जिला खनन पदाधिकारी को जाँच करने को निर्देश दिया।

आज की बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार दास, निदेशक, डी.आर.डी.ए पवन कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।