March 05, 2024

05.03.2024 (दरभंगा) : राजीव रौशन जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला अधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न करने के लिए विभिन्न कोषांगो के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ अब तक किए जा रहे हैं कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।
जिलाधिकारी श्री रौशन ने कार्मिक, सामग्री, नामांकन, प्रशिक्षण, विधि व्यवस्था, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, स्वीप, के साथ सभी कोषागो के नोडल पदाधियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य को पूर्ण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। सभी मतदान कर्मियों का बैंक अकाउंट को वेरीफाई कर ले। मतदान कर्मियों को मतदान के लिए पोस्टल वॉलेट की सुविधा कि सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रपत्र 12 सभी कर्मियों को सुलभ कराया जाएगा। फैसिलिटेशन सेंटर पर प्रपत्र 12 भरकर मतदान कर्मी देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए 10 से 12 विद्यालय का चयन करें जहां नियमित रूप से अनुशासन वध्द होकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। सभी मतदान कर्मी समय के अनुसार अपने प्रशिक्षण केंद्रों पर उपस्थित होंगे। प्रवेश करने के निर्धारित समय के उपरांत मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा। सभी प्रपत्र को प्रिंट कराकर प्रशिक्षण के समय कर्मियों को देना सुनिश्चित करें। परिवहन कोषांग की समीक्षा में उन्होंने कहा की गाड़ियों का रूट का चार्ट बना ले। गाड़ियों में ईंधन देते समय सभी पेट्रोल पंपों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ वाहनों में ईंधन उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेस नोट जारी होते हैं जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होगी। सार्वजनिक स्थलों पर होल्डिंग, फ्लेक्स वाल पेंटिंग आदि नहीं हटाने वाले व्यक्तियों पर विधि संवत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सोशल मीडिया पर निगरानी करने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि साइबर थाना के माध्यम से जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी और एसडीपीओ सदर दरभंगा के साथ विशेष टीम बनाएं जो 24 घंटे सोशल मीडिया पर निगरानी रख सके। उन्होंने इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान बनाने के लिए निर्देश दिए। 85 साल या इससे ऊपर के बुजुर्ग तथा दिव्यांगों मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। उनके इच्छा अनुसार घर में ही पोस्ट वॉलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर चार्जिंग की पर्याप्त व्यवस्था रहे, मतदाताओं के लिए सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा उपलब्ध रहें, वहाँ भवन पर मतदान केन्द्र का नाम एवं क्रमांक अंकित रहे। सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए ब्रजगृह एवं ई.वी.एम. सम्प्रेषण स्थल पर भी चर्चा की गई।
कार्मिक कोषांग को सभी वर्ग के निर्वाचन कर्मियों का डाटा बेस आधार एवं मोबाईल नम्बर के साथ तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रेस नोट जारी होने के साथ ही निर्वाचन कार्य प्रारंभ हो जाते है। पूर्व से तैयारी रहने पर उस समय कठिनाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के उद्देश्य से किये जाने प्रचार के लिए एम.सी.एम.सी. कोषांग से अनुमति लेना अनिवार्य है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तैयारी कर लेने, पोस्टल बैलैट एवं ई.डी.सी. के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था, वाहन की व्यवस्था, निर्वाचन के दौरान, सक्रिय एप्प, सुगम सुविधा सीविजिल की निगरानी की व्यवस्था तथा राजनैतिक दलों को रैली एवं कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अनुमति प्रदान करने की व्यवस्था को अनुमण्डल स्तर पर सक्रिय करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, अपर समाहर्त्ता आपदा सलीम अख़्तर, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निदेशक सांख्यिकी शंभू प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभूनाथ झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।