Dbg

15.06.2022 (दरभंगा) : MSU के छात्रों ने रिजल्ट में विलम्ब को लेकर LNMU में प्रदर्शन किया। सभी छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। कई समस्याओं से जूझ रहे छात्रों को सम्बोधित करते हुए छात्र नेता ने कहा की 3 साल की डिग्री देने में 4 साल -5 साल लगाना एक अत्याचार है। लाखों छात्र हर साल इस कुव्यवस्था के शिकार हैं। सेशन और डिग्री में लेट की वजह से हजारों छात्र फॉर्म नहीं भर पाते। परीक्षाओं का मौका चूक जाते हैं। कैरियर में पिछड़ जाते हैं। 4 लाख छात्रों वाले LNMU विश्वविद्यालय के 1918 शैक्षणिक पदों में सिर्फ 488 भरे हैं और 1430 (लगभग 60%) खाली हैं। 41 कॉलेजों में लगभग 30 में स्थायी प्रिंसिपल नहीं है और नॉन-टीचिंग में 1099 पद खाली हैं। बिहार के छात्रों ने कभी नहीं मांगा की कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट हो। वोकेशनल कोर्स, स्पोर्ट्स, कल्चरल इवेंट, हॉस्टल सुविधा आदि हो। जबकि देशभर में छात्रों हेतु ये बेसिक चीजें है। शिक्षा हेतु 4 जिलों की 2 करोड़ जनसंख्या LNMU पर निर्भर है। 6 सांसद और करीब 36 विधायक हैं क्षेत्र में लेकिन कहीं कोई सुगबुहाहट नहीं। हमें पुनः खुद लड़ना होगा। 2017 में लड़कर हमने 3 साल की डिग्री 3 साल में दिलवाया था। पुनः एकजुट होकर आज हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के अधिकार के प्रति सजग कराया है। 3 साल में मिलने वाला स्नातक का डिग्री 5 सालो में मिलने जा रहा हैं, 2 सालो का पीजी 3 साल और 4 साल में होने जा रहा हैं । बीएड का सत्र लेट चल रहा हैं डिस्टेंस और लॉ में भी पढ़ाई बंद कर दिया गया हैं। 2 साल से छात्र संघ का चुनाव बंद हैं। एकेडमिक कैलेंडर का पालन नहीं किया जाता हैं। कॉलेज डिपार्टमेंट में शिक्षकों की कमी हैं हम इसी का विरोध करने के लिए आये हैं। कहीं नियमित रूप से क्लास का संचालन नहीं हो रहा है तो कहीं शिक्षकों का घोर अभाव है। मूलभूत सुविधाओं जैसे लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, वाईफाई, खेल-कूद, प्रतियोगिता इत्यादि की हालत तो जर्जर है ही, यहाँ तक की इनकी लापरवाही के चलते परीक्षा तथा रिजल्ट्स संचालन मे भी विलम्ब होता है।

उक्त सभा को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, गोपाल चौधरी, आदित्य मोहन, बिहार प्रभारी सह जिला परिषद अमित ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह जिलापरिषद धीरज कुमार झा, ई शरत झा, अमन सक्सेना, उदय नारायण झा, अभिषेक कुमार झा, प्रियरंजन पांडे, कुंदन कुमार, विनीत शेखर, गुलफाम रहमानी समेत कई छात्रों ने संबोधित किया। एक टीम जिला परिषद सागर नवदिया, अध्यक्ष आदित्य मोहन, विवि अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, शिवेंद्र वत्स की विवि प्रशासन से सफल वार्ता हुई, जहाँ उन्हें कई मांगो पर सफल वार्ता हुई।

उक्त आंदोलन में विद्या भूषण राय, नीरज भरद्वाज अनीश चौधरी, जय प्रकाश झा कन्हाई झा कश्यप, राघवेंद्र रमण, मुरारी मिश्रा, कविता मंडल, पल्लवी, सुजाता कामत, मौसम मौथिल, साक्षी पाठक, राजनंदनी, मीनाक्षी, दीपक मिश्रा, सूरज कुमार, शंभु सावन, अर्जुन, धर्मेंद्र यादव, सुभाष पासवान, कृष्णणांद मिश्रा, हर्ष मिश्रा, गौतम चौधरी, रुद्र चौधरी, मोहित झा, शिवम भारद्वाज, नवीन सोनी, अमित मिश्रा समेत कई छात्र उपस्थित थे।