Dbg

14.11.2026 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस क्रम में 15 एवं 16 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न छठ घाटों पर पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त स्वयंसेवकों द्वारा छठ घाटों पर विधिक सहायता डेस्क स्थापित कर आम नागरिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इन छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त किए गए पारा विधिक स्वयंसेवक।

हराही छठ घाट पोखर (दरभंगा रेलवे स्टेशन के निकट): सुजीत कुमार (मोबाइल- 9801733862) एवं अशोक साह (मोबाइल- 6200538215)। बकमंडल पोखर छठ घाट, बहेड़ी (समधपुरा पंचायत): लक्ष्मी चौपाल (मोबाइल- 6202541650)। कबिलपुर ईस्ट टोल छठ पूजा पोखर, महादेव मंदिर के निकट, लहेरियासराय: त्रिपुरारी झा (मोबाइल- 9386790804) एवं सरिता कुमारी-I (मोबाइल- 9470086093)।

मिडिल स्कूल केवटगामा तालाब, कुशेश्वरस्थान पूर्वी: वजुल कमर (मोबाइल- 9334278709) एवं रामबली रॉय (मोबाइल- 6202262385)। गुरु शांति धाम छठ घाट, बेनीपुर, दरभंगा: अनिल कुमार (मोबाइल- 8404907676) एवं महफूज आलम (मोबाइल- 7033715348)।

प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवकों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित छठ घाटों के प्रमुख एवं सामने के स्थानों पर विधिक जागरूकता से संबंधित बैनर प्रदर्शित करेंगे तथा सहायता डेस्क के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को कानूनी सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इसके साथ ही, स्वयंसेवकों द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों के बीच पर्चे एवं पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इसके माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आम नागरिकों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

इस अभियान के तहत आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी आम लोगों को जानकारी दी जाएगी। सहायता डेस्क के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों, इसके लाभों एवं सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।