April 06, 2024

06.04.2024 (दरभंगा) : आज व्यवहार न्यायालय दरभंगा के प्रांगण में दरभंगा जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ के द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ से जुड़े कई अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु कांत चौधरी उर्फ सुमन जी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। यह संगठन सकारात्मक सोच के कारण ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखर कर आई है।
अधिवक्ता गौरी शंकर चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी जी के जोड़ी को स्मरण करते हुए अटल जी की लिखी हुई कविता को पढ़ा, हार नही मानूंगा, रार नही ठानुगा। अधिवक्ता कल्पनेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा का स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुआ था। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संजीव कुमार चौधरी ने किया।
इस अवसर पर विधि प्रकोष्ट के पूर्व संयोजक अमर नाथ झा, सह संयोजक संजय झा, कल्पनेश सिन्हा, संजीव कुमार, गौड़ी शंकर चौधरी, मनीष कुमार सिन्हा, युगल किशोर मिश्र, संजीव चौधरी, आशुतोष कुमार, मनोज कुमार झा, ऋषिकेश ठाकुर, मुरारी कुमार झा, राखी कुमारी, बेबी सरोज, मदन कुमार झा, विकाश कुमार, मो. खलीलुल्लाह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।