05.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : रंजन देव सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय दरभंगा ने बताया गया है की व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल के लिए पैनल अधिवक्ताओं के चयन हेतु आवेदन पत्र दिनांक 27 जुलाई 2024 तक आमंत्रित करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। स्थानीय स्तर पर आवेदन पत्र दिनांक 27 जुलाई 2024 के संध्या 5:00 तक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के कार्यालय में हाथों-हाथ या निबंधित डाक द्वारा लिया जायेगा।इच्छुक अधिवक्ता आवेदन फॉर्म व्यवहार न्यायालय दरभंगा के वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/darbhanga से डाउनलोड कर सकते हैं।