November 30, 2023

29.11.2023 (दरभंगा) : हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करना छोड़ दें गठबंधन के नेता नीतीश कुमार। सदियों से सनातन संस्कृति को नीचा दिखाने और खत्म करने की अभिलाषा रखने वाले लोगों का स्वतः ही इस संसार से विनाश हो गया है, उक्त बातें दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। वह बिहार सरकार द्वारा आगामी वर्ष 2024 को लेकर जारी किए गए कैलेंडर में हिंदुओ के त्योहार पर छुट्टियों को खत्म करने पर नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता लुलोपित तुष्टिकरण की राजनीति में इतने अंधे हो गए है कि उन्हें खुद का धर्म भी याद नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस और बिहार की घमंडिया गठबंधन के नेता हमेशा से हिंदुओ को सॉफ्ट टारगेट करती आ रही है।
एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए हिंदू देवी देवता, हिंदू ग्रंथ का अपमान करना इनकी नियति बन चुका है। सांसद ने कहा कि जिस ताबिलानी सोच के साथ बिहार सरकार हिंदुओ के पर्व त्योहार के अवसर होने वाले छुट्टियों को खत्म कर एक विशेष समुदाय के छुट्टी में बढ़ोतरी किया है, वह नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का हिंदुओ के प्रति नकारात्मक सोच और मानसिकता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि बिहार सरकार को राज्यभर में फैले अराजकता, बेलगाम अपराध, राज्यभर में प्रतिदिन हो रहे हत्या, अपहरण, फिरौती,रंगदारी, बहन बेटियों के साथ हो रहे दुर्व्यहार एवं बलात्कार की घटना नही दिखाई दे रहा है।
बिहार की कानून व्यवस्था पुनः नब्बे की दशक में फैले जंगलराज की तरह हो चुका है। जहां आम आदमी के जान की कोई कीमत नहीं बचा है। सत्ता संरक्षित अपराधी बेलगाम हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार को लखीसराय में हुए नरसंहार में जाने का समय नहीं। लेकिन वह तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बेबस होकर महागठबंधन के सभी कुकृत्य को देख रही है। आने वाले दिनों में जनता इस सबका बराबर हिसाब करेगी। सांसद ने कहा कि भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है और नीतीश कुमार से तत्काल इस काला आदेश को वापस लेने का आग्रह करती है। अगर बिहार सरकार इसे वापस नहीं करेगी तो भाजपा गांव गांव तक इसका पुरजोर विरोध करेगी।