August 24, 2023

24.08.2023 (दरभंगा) : विद्युत अधीक्षण अभियन्ता एस टी एफ जो कि अभी आपूर्ति का भी कार्य देख रहे हैं, विक्रम कुमार के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा कार्यालय में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा ग्रामीण के सभी अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में सभी अभियंताओं को कई निर्देश दिए गए।
1. Fuse call center : सभी अभियंताओ एवं fuse call center को उपभोक्ता का call receive करने हेतु एवं दर्ज शिकायत की त्वरित निष्पादन, 2. विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध raid एवं FIR, 3. 10000 से ज्यादा बकाये वाले TD उपभोक्ताओं का निरीक्षण 4. 1912 एवं whatsapp पर प्राप्त विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कंप्लेंट्स का निष्पादन, 5. अन्य 1912 कम्प्लेंट्स का जल्द से जल्द निष्पादन, 6.NSC हेतु प्राप्त लंबित आवेदनों को process कर उपभोक्ताओं को कनेक्शन देना, 7. Maximum AT&C loss वाले feeder मे raid करना, 8. RDSS योजना अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की मॉनिटरिंग एवं inspection, 9. Agriculture connection हेतु लंबित आवेदनों को process कर उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन देना, 10. Unpaid उपभोक्ताओं की प्रशाखा वार मॉनिटरिंग कर उनसे राजस्व संग्रह करना, 11. Defective meter replacement की गति मे तेज़ी लाना एवं 12. वर्तमान माह मे billing एवं collection के कार्य की प्रगति कम से कम से कम 90% करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा (ग्रामीण) सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व), दरभंगा (ग्रामीण) सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, दरभंगा (ग्रामीण) एवं अंचल की सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक रीमा राग्वी मौजूद थे।