October 01, 2024
01.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : प्रलयंकारी बाढ़ जैसी भीषण आपदा के समय मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सेनानी प्रथम दिन से ही राहत सामग्री बांटना आरम्भ कर दिए हैं। जानकारी देते हुए MSU के सदस्यों ने बताया की पहले दिन कोषाध्यक्ष उदय नारायण एवं महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुखा खाना 1000 परिवार तक बांटा गया। वहीं आज सुबह से कम्युनिटी किचेन बनाकर पीड़ित लोगों को खाना खिलाया गया।
शिविर पहुचें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने भी इस अभियान में शामिल होकर सहभागिता प्रदान किया। उन्होंने कहा की हमलोगों का प्रयास हैं कोई भी व्यक्ति भूखें नहीं सोए। मवेशी को चारे का एवं लोगो को मेडिकल एवं अन्य प्रकार की समस्या से अवगत हुआ हूं। प्रशासन से आग्रह हैं की यथाशीघ्र मेडिकल कैम्प एवं मवेशी के लिए चारे की व्यवस्था कराए। हमलोग भी प्रयास कर रहे है की मेडिकल टीम शीघ्र यहाँ पहुचें। इस राहत शिविर में आदित्य मंडल, राजेश मंडल, नवीन साहनी, जुगनू मंडल, कृष्ण मोहन झा, अनीश चौधरी, कन्हैया झा, मिहित झा सहित सैकड़ो सेनानी सक्रिय हैं।