16.11.2023 (पटना) : छठ महापर्व, 2023 के अवसर पर सभी छठव्रतियों/श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना, कुमार रवि द्वारा आज जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना, राजीव मिश्रा एवं नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, अनिमेष कुमार पराशर के साथ ज़िला प्रशासन, पटना द्वारा निर्मित वेबसाइट www.chhathpujapatna.in एवं Android Mobile App Chhath Puja Patna तथा पटना नगर निगम द्वारा निर्मित व्हाट्सएप चैटबोट का लोकार्पण किया गया। वेबसाइट एवं ऐप पर छठ पूजा घाटों से संबंधित सभी जानकारी जैसे घाट एवं पार्किंग स्थल की जानकारी, पार्किंग स्थल एवं घाट तक GPS नेविगेशन की सुविधा, ख़तरनाक/अनुपयोगी घाटों की सूची, तालाबों की सूची, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारी का संपर्क संख्या, शिकायत-सुझाव इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल एप्प को www.chhathpujapatna.in वेबसाइट अथवा Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है ।