Dbg

13.02.2024 (दरभंगा) : दिनांक-11.02.24 को केवटी थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा महिला थाना कांड सं0-21/21 के अजामनतीय वारंटी लालधारी यादव, सा०-दडिमा, थाना-केवटी, जिला-दरभंगा को गिरफ्तार किया गया था, जिसे छोडने के लिए थानाध्यक्ष, केवटी थाना को मोबाईल फोन के माध्यम से रंगदारी पूर्वक दबाव बनाने एवं अपशब्द, अश्लील एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के आरोप में केवटी थाना कांड सं0-53/24, दि0-11.02.24 दर्ज किया गया था।

सदर एसडीपीओ ने बताया की उक्त कांड के वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार यादव उर्फ धीरेन्द्र कु० धीरज पे०- मिश्रीलाल यादव, वार्ड नं0-05, सा०- गोसाई टोल समैला, (पचाढी), थाना-रैयाम, जिला-दरभंगा को कल नवादा जिला के रजौली थाना के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पकडा गया। इसकी सूचना प्राप्त होने पर केवटी थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रजौली जाकर पकडे गये अभियुक्त धीरेन्द्र कु० यादव को विधिवत दरभंगा लाया गया है, तथा आवश्यक कारवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन कराया जा रहा हैं।