19.06.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : दिनांक-20.06.2024 से 24.06.2024 तक कोतवाली थाना अंतर्गत सूफी संत हजरत मखदुम भीका शाह सैलानी की दरगाह पर शुरू होनेवाले उर्स के अवसर दरभंगा पुलिस के द्वारा TRAFFIC PLAN बनाया गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया की भठीयारीसराय चौक व मिश्रा टोला दीद्यी पश्चिम, मिडील स्कुल के पास ड्रोप गेट बनाया गया है।

भठीयारीसराय चौक ड्रोप गेट से मजार कि तरफ जाने वाली रोड में पैदल व्यक्ति को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगा। मिश्रा टोला दिघी पश्चिमी ड्रोप गेट से मजार के तरफ जाने वाली रोड में पैदल व्यक्ति को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहन पर रोक रहेगा। शास्त्री चौक के तरफ से आने वाली व्यक्तियों के लिए मिश्रा टोला दिद्यी पश्चिमी ड्रोप गोट के पास मिथिला साहित्य के कैम्पस में वाहन कि पार्किंग कि व्यवस्था कि गई है। दोनार एवं नं0-05 से जाने वाली व्यक्तियों के वाहन के लिए मारवाडी कॉलेज के साईकिल स्टेंड में वाहन के पार्किंग कि व्यवस्था कि गई है।