September 19, 2023

18.09.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीमती रुचि सिंह ने बताया कि जिला के पर्यावरण हेतु योजना बन चुकी है, उस पर अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है और वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा चुका है। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि जो भी संबंधित पदाधिकारी हैं वो जिला पर्यावरण योजना में दिए गए निर्देश के अनुसार अब कार्य करना शुरू कर दें। बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, डीसीएलआर सदर राकेश रंजन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।