September 15, 2023

15.09.2023 (दरभंगा) : अभियंता दिवस के अवसर पर विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा के अधीक्षण अभियन्ता सीताराम पासवान के द्वारा अपने कार्यालय में विभाग के सभी अभियंताओं के साथ केक काटकर मनाया गया। उन्होंने विभाग के सभी अभियंताओं को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशंशा करते हुए मन से कार्य करने का आह्वाहन किए ताकि दरभंगा अंचल के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर से बेहतर सुविधा दिया जा सके। इस उपलक्ष्य पर बोलते हुए अधीक्षण अभियन्ता सीताराम पासवान ने कहा की महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिन को लोग अभियन्ता दिवस के रूप में मनाते हैं। इंजीनियर जीवन के हर क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।