July 10, 2023

10.07.2023 (दरभंगा) : सहायक विद्युत अभियंता लहेरियासराय के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लहेरियासराय के अललपट्टी स्थित कार्यालय में राजस्व समाहरण से संबंधित बैठक किया गया। बैठक में सभी कनीय विद्युत अभियंता को पूर्व में विद्युत संबंध विच्छेदित किए गए उपभोक्ताओं का लगातार जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए हुए वैसे उपभोक्ता जिस का बैलेंस बहुत दिनों से निगेटिव में है परंतु उपभोक्ता के द्वारा अपना बैलेंस रिचार्ज नही करवाया जा रहा है या वैसे उपभोक्ताओं का जिस के मीटर में कम खपत हो रहा है उसका भी लगातार जांच करने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि बैठक में सभी को राजस्व समाहरण हेतु मिले लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उचित कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में कनीय विद्युत अभियंता पंडासराय कैलाश कुमार, कनीय विद्युत अभियंता बेंता आलोक कुमार, कनीय विद्युत अभियंता लक्ष्मीसागर जैनेंद्र कुमार, कनीय विद्युत अभियंता रामनगर सागर कुमार झा एवं सहायक सूचना तकनीकी प्रबंधक श्रीमती बॉबी विजेता उपस्थित थीं।