July 22, 2023

21.07.2023 (दरभंगा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सभागार में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के तत्वाधान में कवच परियोजना के अन्तर्गत पारा विधिक स्वयं सेवक का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का अपर जिला न्यायधीश - I, II, III एवं X तथा समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक भगवान जी पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। संस्थान के उपस्थित कार्यकर्त्ता द्वारा सभी अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया गया। कवच परियोजना के जिला समन्वयक श्रिया जायसवाल द्वारा मंचाशीन न्यायाधीशों एवं सभी उपस्थित पारा विधिक स्वयं सेवक का स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर प्रभारी जिला सत्र न्यायाधीन - ए.डी.जे - I श्री उदयवंत कुमार, ए.डी.जे - II श्री सत्यभूषण आर्या, ए.डी.जे -III श्री गुरुविन्दर सिंह मल्होत्रा एवं ए.डी.जे -X श्री रमाकान्त एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राम झा द्वारा बच्चों का संरक्षण पर बताते हुये कहा कि आये दिन बच्चें के प्रति हिंसा बढ़ रहा है, जो निंदनीय है, हम सभी की जिम्मेवारी हैं कि इसे रोकने में अपना सहयोग दे और उन्होंने जे.जे. एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट 2012 पर विस्तार पूर्व जानकारी साझा किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा सबसे पहले समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिये आभार प्रकट करते हुये कहा कि बच्चों का संरक्षण एवं शिक्षा अति-आवश्यक है, इससे समाज में बच्चों के प्रति हो रहे अपराध को रोका जाय।
उन्होंने सभी पारा विधिक स्वयं सेवक को निर्देश दिया गया कि अपने समाज में हो रहे बच्चों के प्रति अपराध को कम करने में सहयोग करें। प्रशिक्षक भगवान जी पाठक द्वारा बाल-विवाह रोक थाम, बाल श्रम रोक थाम, लैंगिक अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, जे.जे एक्ट, 2015 पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इसके साथ ही नशा करने वाले बच्चों को समाज के मुख्य धारा में कैसे लाया जाय, इसपर विशेष रूप से चर्चा की गयी तथा जिला बाल संरक्षण के कार्य को बतलाया गया। पारा विधिक स्वयं सेवको को इसके लिए कार्य सौपा गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के कार्यकर्त्ता, पी.सी.टी.बी. जिला समन्वयक दरभंगा संतोष कुमार सिंह एवं पी.सी.टी.बी. जिला समन्वयक मुजफ्फपुर के पंकज कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।