01.03.2024 (दरभंगा) : सदर अनुमंडल के बहादुरपुर थाना अंतर्गत दिनांक 29.02.24 को डायल 112 की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि छोटी एकमी में एक निर्माणाधीन भवन में कुछ विस्फोट हुआ है। प्राप्त सूचना पर सिटी एसपी, एसडीपीओ सदर, SHO लहेरियासराय, SHO बहादुरपुर, गश्ती दल पदाधिकारी स०अ०नि० राजकिशोर सिंह बहादुरपुर थाना, अन्य पदाधिकारी एवं डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो घटनास्थल से सात जिन्दा बम एवं विस्फोट हुए बम का अवशेष एक निर्माणाधीन भवन से बरामद किया गया।। घटना के सम्बन्ध में बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।