October 01, 2024
01.10.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन द्वारा बताया गया की दरभंगा जिला के किरतपुर एवं गौड़ाबौराम प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का ले रहे हैं जायजा। उन्होंने कहा की आवश्यकतानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पॉलिथीन शिट्स वितरण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई, मेडिकल टीम, पशु चिकित्सक के द्वारा कैंप किया जा रहा है। उन्होंने कहा की सभी प्रकार की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। जिला प्रशासन पूरी तरह अर्लट है। जिला में बाढ़ प्रभावित नागरिकों के भोजन सामग्री एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन दरभंगा कृत संकल्पित है। इनडोर स्टेडियम लहेरियासराय में अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में राहत सामग्री वितरण करने के लिए सुखा राशन बड़े पैमाने पर पैकिंग किया जा रहा है और बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरण भी किया जा रहा है।
डीएम राजीव रौशन सुखा राशन पैकिंग का वितरण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, साथ ही बेहतर ढंग से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन सामग्री एवं अन्य सुविधाएं को उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भोजन आदि का वितरण लगातार किया जा रहा है। जिला प्रशासन दरभंगा का मुख्य उद्देश्य है की बाढ़ प्रभावित कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।