March 09, 2024

09.03.2024 (दरभंगा) : थानाध्यक्ष, केवटी को आज दिनांक 09-03-2024 को गुप्त सूचना मिली कि केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा पुल के पास एन०एच०-527 बी० के पास अपराधकर्मियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु जुटे है। प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में एस०आई०टी० का गठन किया गया, जिसमें अनु०पु०पदा०, सदर दरभंगा पु०नि०-सह थानाध्यक्ष, केवटी, पु०अ०नि मो० लुकमान, केवटी थाना, प्र०पु०अ०नि० विकाश मंडल, प्र०पु०अ०नि० सुशील कुमार राय एवं तकनीकी शाखा टीम के पदा० कर्मियों को प्राधिकृत किया गया।
इस सम्बन्ध में प्रेस वार्ता कर तेज तर्रार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया की गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खिरमा पुल के पास छापामारी किया गया। उन्होंने बताया की छापामारी के क्रम में अपराध की योजना बना रहे 06 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से 10 गोली, 04 मोटरसाईकिल एवं 05 मोबाईल बरामद किया गया।
एसएसपी श्री रेड्डी ने बताया की गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा स्वीकार किया गया कि दि० 01-03-24 के सुबह को केवटी थानान्तर्गत एक पिकअप लूट का प्रयास किये थे, जिसमें इनलोगों के द्वारा फायरिंग किया गया था। इस घटित घटना के संबंध में केवटी थाना में कांड दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा की गिरफ्तार अपराधकर्मियों का जिलान्तर्गत कई लूट/चोरी एवं शराब के कांडों में अपराधिक इतिहास रहा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
एसएसपी ने बताया की गिरफ्तार 06 अपराधी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह वाजितपुर, मिल्कीचक, वेलायाकुब कबीरचक, भैरोपट्टी, वाजितपुर मिल्कीचक के रहनेवाले हैं।