September 28, 2023

27.09.2023 (दरभंगा) : मिथिला का सम्पूर्ण विकास नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता है। सड़क स्वास्थ्य सहित विकास का कोई ऐसा आयाम नही जहाँ नीतीश सरकार की निशानी नही दिखाई देती हो। बेनीपुर विधायक सह जदयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओ का उद्घाटन करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किये। विधायक प्रो0 चौधरी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत अपने ऐच्छिक कोष से बेनीपुर प्रखण्ड के मझौरा गांव में 716900 रूपये की लागत से दुखमोचन महादेव मंदिर के निकट पोखर में घाट एवं बेनीपुर में 345500 रूपये की लगात से धर्मशाला सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन के बाद उपस्थित आमजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज बिहार में चतुर्दिक विकास की गंगा बह रही है जिसका ज्वलंत उदाहरण ये योजनाये है।
विधायक प्रो0 चौधरी ने पोखरघाट व धर्मशाला की उपयोगिता पर् चर्चा करते हुए कहा की इस तरह के विकासात्मक कार्यो से समाज के कमजोर व् माध्यम वर्ग के लोगो को अत्यधिक फायदा होता है। विधायक प्रो0 चौधरी ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा की आज सूबे का विकास देश स्तर पर स्थापित हो चूका है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार को महज जुमलेबाज करार देते हुए कहा की मोदी सरकार के मंत्री और नेता हकीकत के विपरीत बयानबाजी कर लोगो को भ्रमित कर रहे हैं जिसका पर्दाफास हो चूका है। विधायक प्रो0 चौधरी ने बेनीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए खुद को संकल्पित बताते हुए कहा की जिला और राज्य ही नही देश स्तर पर बेनीपुर के मान और सम्मान को स्थापित करने के लिए वे कटिबद्ध है।
इस मौके पर बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, विजय कुमार ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, संजीव कुमार ठाकुर, तारा कांत ठाकुर, विनय कुमार ठाकुर, सरोज कुमार ठाकुर, लाल बाबू बाबा, रवि कांत पासवान, पप्पू पासवान, हरिंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान, बौआ लाल पासवान, हरिश्चंद्र पासवान, आनंद महतो, कैला धनकार, लक्ष्मी ठाकुर, सत्रुघन ताँति, रुदल सहनी, कपिलदेव पासवान आदि लोग मौजूद थे।