September 19, 2023

18.09.2023 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में वेटलैंड एरिया के 06 तालाब को राज्य स्तर पर अधिसूचित कराने को लेकर बैठक की गई। बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीमती रुचि सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय वेटलैंड कमेटी द्वारा पूरे बिहार के वेटलैंड क्षेत्र के 28 तालाबों को अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें दरभंगा जिला के 06 तालाब शामिल हैं। दरभंगा शहरी क्षेत्र के दिग्घी पोखर, हराही पोखर एवं गंगासागर तथा बहेड़ी के महपारा चौर, बेनीपुर के कन्सोल चौर एवं हनुमाननगर के कैनाल झील शामिल हैं। डीएम ने इन सभी तालाबों का भू- अभिलेख के साथ प्रारूप तैयार करवाकर राज्य स्तरीय समिति को अधिसूचित करने हेतु प्रेसित करने को निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, डीसीएलआर सदर राकेश रंजन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।