Dbg

09.03.2024 (दरभंगा) : दरभंगा जिलान्तर्गत विगत दिनों में कमतौल, सिंहवाडा एवं अन्य थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन लूट/चोरी की घटनाएँ घटित हुयी थी। घटित घटनाओं का उदभेदन व चोरी गयी सामानों की सामानों की बरामदगी हेतु अधोहस्ताक्षरी के निर्देशन में सिटी एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक, कमतौल, सिहवाड़ा, केवटी एवं डी०आई०यू० टीम दरभंगा एवं अन्य को प्राधिकृत किया गया।

गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा विशेष आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटित घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों एवं लूटे गये सामनों की बरामदगी हेतु छापामारी के क्रम में दिनांक-(08/09/).03.24 के रात्रि में कमतौल थानान्तर्गत गोपालपुर गुमटी के पास एस०एच०-75 पर से अपराध की योजना बनाने के कम में 05 अपराधकर्मियों को दो हथियार, 07 गोली व दो अपाची मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस घटना के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता कर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया की गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेही के आधार पर मधुबनी जिला के 04 अन्य अपराधकर्मी को पिंडारूछ बगीचा से गिरफ्तार किया गया। पुनः गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों के निशानदेही पर कमतौल थाना क्षेत्र से दिनांक 01.03.24 को लूटी गयी पिकअप को मधुबनी जिला के कलुआही थानान्तर्गत गिरफ्तार अभियुक्त नन्दन कुमार के घर के दरवाजा से बरामद किया गया एवं कमतौल थाना क्षेत्र से चोरी के पिकअप को मधुबनी जिला के कलुआही थानान्तर्गत गिरफ्तरार अभियुक्त सतीश व अनीश के घर के दरवाजा से बरामद किया गया।

सिंहवाडा थाना क्षेत्र से चोरी गयी वाहन को मब्बी ओ०पी० थाना क्षेत्र के शिवधारा गेहूमी गाछी से चरामद किया गया तथा भालपट्टी ओ०पी० से चोरी गयी तोनालिका ट्रेक्टर को कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी गाँव के रमन सहनी के दरवाजा से बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया की इस कांड के अपराधकर्मी लूटी चोरी के वाहन को शराब के कारोबार में उपयोग करते हैं तथा पूर्व में भी शराब कांड में लिप्त रहे है।उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संदर्भ में कमतौल थाना कांड स०-.66/24, दिनांक- 09.02.24. को विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है।

Dbg

उन्होंने कहा की कुल 09 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है जिसमे 05 दरभंगा जिले के हैं व 04 मधुबनी के रहने वाले हैं। इनके पास से 02 पिस्टल, 07 गोली, तीन पिकअप वैन डीजे सहित, 01 ट्रैक्टर, 02 अपाची बाइक और 09 मोबाइल फोन की बरामदगी हुई है।