Dbg

19.02.2026 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा जानकारी दी गई है कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में 21 फरवरी (शनिवार) को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प बीएसडीसी (KYP) कार्यालय परिसर, बहादुरपुर प्रखंड, दरभंगा में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा। यह जॉब कैम्प Aatmasamman Foundation द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें Packer एवं Quality Inspection के कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं ITI उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ केन्टीन एवं मेडिकल सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

नियोजनालय निबंधन अनिवार्य

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के National Career Service (NCS) पोर्टल www.ncs.gov.in पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं या अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में आकर पंजीकरण करा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।