Dbg

15.09.2023 (दरभंगा) : 16 सितंबर को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में प्रस्तावित महारैली की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त बात की जानकारी सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने दिया। उन्होंने दरभंगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ी, बिरौल, घनश्यामपुर, अलीनगर, गौड़ाबौराम, किरतपुर सहित विभिन्न मंडलों में भ्रमण और जनसंपर्क कर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया और अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किए। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। क्या पुरुष क्या महिला सभी वर्ग इस रैली को सफल बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में एक अलग खुशी का माहौल व्याप्त है। सांसद ने कहा कि दरभंगा जिला से हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे वहीं कार्यक्रम स्थल पर कई लाख लोग इसका साक्षी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि दरभंगा लोकसभा से हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल,चार पहिया वाहन एवं बस संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से खुलेगी, इसको लेकर रूट प्लान तैयार किया जा चुका है। सुबह नौ बजे विदेश्वर स्थान एनएच के समीप लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए हुए सभी लोग एकत्रित होंगे और वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए कूच करेंगे। लोगों को किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए है। प्रदेश नेतृत्व तैयारी संबंधी सभी बिंदुओं का मॉनिटरिंग कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कई और मंत्री भी इस महारैली में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के मिथिला आगमन पर मिथिला परंपरा अनुसार उनके भव्य स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद ने कहा कि मिथिला की जनता अमित शाह के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम करने वाला गृह मंत्री शायद पहली बार भारत को मिला है। असंभव कार्य को आसानी से संभव करना अमित शाह का पहचान बन चुका है। वर्तमान समय में भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री हमेशा भारत के लोगों की विकास एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयत्नशील रहते है।

बात जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने की हो अथवा राम मंदिर निर्माण का हो, बात तीन तलाक का हो या आईपीसी में संशोधन का हो सभी कार्यों में इनकी काफी अहम योगदान रहा है। पूरे देश में पैक्स कार्यालय को पूर्णतः कंप्यूटरीकृत करने का ऐतिहासिक कार्य अमित शाह जी के प्रबल इच्छा शक्ति के कारण ही संभव हो पाया है। आज मिथिला की धरती और यहां के लोग उनके अगवानी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह महारैली अपने आप में ऐतिहासिक होगा।