Dbg

07.03.2024 (दरभंगा) : ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए दिनांक 07.03.2024 को मिथिला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, दरभंगा परिसर के ट्रेनिंग सेन्टर में जीनस पावर हाई प्रिंट द्वारा स्मार्ट मीटर संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। स्मार्ट प्रीपेड मीटर दरभंगा एवं मधुबनी जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं के यहाँ मीटर लगाने का कार्य विधिवत रूप से शुरू किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत कुल 14 लाख उपभोक्ताओं के यहाँ फरवरी 2026 तक मीटर लगाने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण की अध्यक्षता नसीम इकबाल (निदेशक संचालन, एन.बी.पी.डी.सी.एल) द्वारा की गई। अन्य प्रशिक्षक के रूप में मुख्यालय से स्वामी शरण (विद्युत अधीक्षण अभियंता, मीटरिंग), अजमत हुसैन एवं शैलेन्द्र कुमार (विद्युत कार्यपालक अभियंता मीटरिंग), नजमुल हसन (सहायक विद्युत अभियंता मीटरिंग) आये थे साथ ही जीनस मीटरिंग के तरफ से राजेश भदौरिया एवं मुरारी शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री अजय कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, दरभंगा, बिक्रम कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता (एस.टी.एफ), विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री विकास कुमार, दरभंगा (शहरी), अजीत कुमार, (दरभंगा ग्रामीण), कुन्दन कुमार (बेनीपुर), मो० अरमान (मधुबनी), रमेश कुमार (झंझारपुर), मनोज रजक (जयनगर), राहुल कुमार (एम.आर.टी.), अखिलेश कुमार (टी.आर.डब्लू) तथा अंचल अन्तर्गत सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।