February 05, 2024

05.02.2024 (दरभंगा) : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने दरभंगा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी 'सुमनजी' को भाजपा दरभंगा जिला विधि प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया है।
इनके मनोनयन पर अधिवक्ता गौड़ीशंकर चौधरी, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पूर्व संयोजक अमरनाथ झा, राम उदित झा, रामवृक्ष सहनी, युगलकिशोर मिश्र, संजय झा, कल्पनेश सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, ऋषभ श्रीवास्तव, आशुतोष कुमर, राखी कुमारी सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने नवमनोनीत संयोजक श्री चौधरी को बधाई दिया है।
वहीं इनके मनोनयन के लिए प्रदेश संयोजक विंध्यांचल राय एवं जिलाध्यक्ष श्री सहनी को धन्यवाद दिया है। उनके मनोनयन पर अधिवक्ताओं ने कहा कि संगठन और अधिक मजबूत होगा। विदित हो कि हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के सहोड़ा गांव निवासी वरीय अधिवक्ता सह जनसंघीय कार्यकर्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी के पुत्र विष्णुकांत चौधरी 'सुमनजी' वर्ष 2006 से दरभंगा न्यायालय में वकालत पेशा से जुड़े हुए है। वे इससे पूर्व विधि प्रकोष्ट में सह संयोजक के रूप मे कार्य कर चुके है।