Dbg

19.01.2024 (दरभंगा) : दरभंगा सहित मिथिला को नए साल पर मिली एक और सौगात, भारत सरकार के आदेश पर स्पाइस जेट एयरलाइंस ने 01 फरवरी से दरभंगा एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान परिचालन प्रारंभ करने की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि नए साल में मोदी सरकार द्वारा दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिलावासी को एक के बाद एक कई नया तोहफा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में मिथिला के पाहुन भगवान श्री राम जी का दिव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों होना है। उन्होंने कहा कि मिथिला और अयोध्या का नाता आदि काल से है। पूर्व में पीएम नरेंद्र मोदी जी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रामायण सर्किट योजना के माध्यम से दरभंगा सीतामढ़ी अयोध्या को एनएच सड़को से कनेक्टिविटी प्रदान किया जा चुका है।

अब इस पावन मौके पर दरभंगा से अयोध्या का हवाई मार्ग से जुड़ना किसी बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा कि स्पाइस जेट का विमान दरभंगा से 11.20 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी, वहीं अयोध्या से 9.40 बजे उड़ान भरने के पश्चात 10.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। सांसद ने कहा कि इससे लोग कम समय में अयोध्या जाकर भगवान श्री राम जी एवं जगत जननी मां जानकी जी का दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे । इससे महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए आठ करोड़ मिथिलावासी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद दिए।