July 05, 2024
05.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़े पैमाने पर शमनीय वादों के निष्पादन को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में पक्षकार त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं।
लोक अदालत में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों का भी दायित्व है कि पक्षकारों को उचित न्याय प्रदान कर उन्हें संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि मुकदमों के निस्तारण का अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी अनुरूप कार्य करें तथा अधिक से अधिक सुलहयोग्य मुकदमों के पक्षकारों के साथ प्रि-काउंसलिंग करें। उन्होंने कहा कि क्लेम केस, बिजली, मापतौल, एक्साइज जैसे मामलों में विभागीय पदाधिकारियों का सहयोग लेकर पक्षकारों के साथ समझौता करायें।लोक अदालत को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।