DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

आमजनों के लिए जल परिवहन को सुगम बनाने हेतु सामुदायिक जेट्टी का निर्माण कराया गया है

July 30, 2024
Dbg

30.07.2024 (DarbhangaOnline) (पटना) : भारत सरकार के पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के द्वारा जलमार्ग विकास परियोजना के अन्तर्गत गंगा नदी में जलमार्ग संख्या -1 में जलमार्ग विकसित करने हेतु भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के द्वारा पटना जिला में पांच स्थानों पानापुर , नासरीगंज, नकटा दियारा, दीघा, बाढ़ एवं अथमलगोला में आमजनों के लिए जल परिवहन को सुगम बनाने हेतु सामुदायिक जेट्टी का निर्माण कराया गया है। इन सामुदायिक जेट्टीयों को और बेहतर तरीके से उपयोग हेतु आज पटना समाहरणालय स्थित हिन्दी भवन में जिला स्तरीय सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया जिला परिषद् अध्यक्ष अंजू देवी, भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण पटना कार्यालय के मुख्य अभियंता एल के रजक, एडीएम आपदा डीपी शाही, सहायक निदेशक आनंद कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि, उत्कर्ष प्रताप सिंह, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार उपाध्याय, सुमन सौरभ एवं जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

तीन नये आपराधिक क़ानून में पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है

July 30, 2024
Dbg

28.07.2024 (DarbhangaOnline) (पटना) : गृह विभाग, बिहार एवं माननीय पटना उच्च न्यायालय के समन्वय से तीन नये आपराधिक क़ानूनों पर ज्ञान भवन, पटना में आयोजित दो दिवसीय (27 एवं 28 जुलाई 2024) कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें राज्य के सभी जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, जिला पदाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारियों, लोक अभियोजकों एवं जिला अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त विधिवेत्ताओं तथा विषय-विशेषज्ञों ने वक्ता के रूप में सहभागिता की तथा न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को नए आपराधिक क़ानूनों के विभिन्न आयामों को विस्तारपूर्वक समझाया। मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति के. विनोद चन्द्रन, मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार, पटना उच्च न्यायालय, विद्वान महाधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय पी के शाही, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची, कोलकाता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनन्या बंद्योपाध्याय, कोलकाता उच्च न्यायालय, मुख्य सचिव, बिहार ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक, बिहार आर एस भट्टी, विकास आयुक्त, बिहार चैतन्य प्रसाद, प्रधान सचिव, गृह विभाग अरविंद कुमार चौधरी, निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर ब्रिघु श्रीनिवासन, सीनियर एडवोकेट बी जी हरिंद्रनाथ, असिस्टेंट प्रोफेसर, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नई दिल्ली नीरज तिवारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यशाला में भाग लेकर नए आपराधिक क़ानूनों की आवश्यकता, प्रासंगिकता एवं विभिन्न प्रावधानों पर व्याख्यान दिया।

दो दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन प्रथम वक्ता के रूप में पुलिस महानिदेशक, बिहार आर एस भट्टी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा तीन नए आपराधिक क़ानूनों के क्रियान्वयन पर पुलिस के नजरिए से परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हैं। प्रथम यह है कि इनसे एक डिजिटल आपराधिक न्यायिक प्रणाली का विकास होगा। द्वितीय इससे संगीन अपराधों की जांच विधि-विज्ञान की सहायता से दृढ़तापूर्वक की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि तीसरा पहलू यह है कि यह प्रणाली काफी पारदर्शी एवं नागरिकों के अनुकूल है।

पुलिस महानिदेशक द्वारा बताया गया कि अब सभी प्रकार की सूचना ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त अथवा दर्ज की जा सकेगी। इसके लिए सभी प्रकार की तकनीकी व्यवस्था की गई है। पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। महिलाओं की मदद हेतु महिला हेल्प डेस्क प्रणाली का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी व्हाट्सएप सेवा की शुरुआत भी की जायेगी। पारदर्शिता को बढ़ावा देने हेतु सीसीटीएनएस सिस्टम जो कि आईसीजेएस का एक अभिन्न अंग है उसपर कार्य किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बदलती ज़रूरतों के अनुसार पुलिस के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया जा रहा है जो सभी प्रकार की आधुनिक तकनीकों से लैस होगा। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम नागरिकों को सरल कानूनी प्रणाली प्रदान करने के लिए काफी बदलाव करने में सफल हुए हैं तथा ये बदलाव एक मजबूत जांच एवं न्यायिक प्रणाली बनाने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में द्वितीय वक्ता के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती अनन्या बंद्योपाध्याय, कोलकाता उच्च न्यायालय ने तीन नए आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम- के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उसके विभिन्न पहलुओं को समझाया। उन्होंने कहा कि नवीन प्रणाली में न सिर्फ जांचकर्ता तथा नागरिकों को डिजिटल माध्यम उपलब्ध होगा बल्कि साक्ष्य भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जा सकेगा। उन्होंने न्यायिक प्रणाली के दृष्टिकोण से भारतीय साक्ष्य अधिनियम की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स यदि नई प्रणाली का अनुसरण करेंगे तो सभी के लिए सरल एवं अक्षुण्ण न्यायिक प्रणाली का निर्माण किया जा सकेगा।

इसके बाद सेमिनार में सभी प्रतिभागियों के लिए ओपन सेशन डिस्कशन का आयोजन किया गया। माननीय न्यायाधीशों, विधिवेत्ताओं तथा विषय-विशेषज्ञों ने तीन नए आपराधिक क़ानूनों-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, सीसीटीएनएस, आईसीजेएस तथा अन्य संबंधित विषयों पर न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के एक-एक प्रश्न का जवाब दिया।

अंत में विशेष सचिव, गृह विभाग श्रीमती के. सुहिता अनुपम ने सभी माननीय न्यायाधीशों, विधिवेत्ताओं, विषय-विशेषज्ञों सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, जिला पदाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारियों, लोक अभियोजकों, जिला अभियोजन पदाधिकारियों के प्रति सेमिनार की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (BWJU) की बैठक में कई आवश्यक विषयों पर निर्णय लिया गया

July 28, 2024
Dbg

27.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आज लक्ष्मीश्वर लाइब्रेरी, लालबाग, दरभंगा में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (BWJU) की एक बैठक अम्रेश्वरी चरण सिन्हा की अध्यक्षता में आहूत की गई।

दरभंगा जिला बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व के कार्यो की रिपोर्टिंग के साथ विचारणीय विषय और सर्वसम्मति से कई आवश्यक विषयों पर सहमति से निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में सर्वप्रथम स्मारिका प्रकाशन के लिए शशि भूषण चौधरी को सर्वसम्मति से स्मारिका प्रकाशन का प्रभारी बनाया गया। सदस्यता नवीकरण का कार्य 06 अगस्त 2024 से आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। 06 प्लेनरी 17 नवम्बर 2024 को (प्रस्तावित) जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। अनुमंडल स्तर पर बैठक के सम्बन्ध में यह बताया गया की सदर का बैठक पूर्व में हो चुका है तथा दो अनुमंडल बेनीपुर /बिरौल में बैठक आयोजित करने पर विचार किया गया।

आगामी जिला की बैठक 17 अगस्त 2024 को आयोजित करने पर विचार किया गया। बैठक में दरभंगा के 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को चिन्हित कर पत्रकार पेंशन योजना का लाभ को लेकर प्रयास तेज करने पर बल दिया गया। IJU राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 03 से 04 अगस्त 2024 को पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पर सहमति बनी। गंभीर बिमारी से जूझ रहे पत्रकार साथी विजय जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित सभी लोगों ने राज्य कमिटी द्वारा ऑपरेशन के क्रम में आर्थिक मदद हेतु सहयोग करने की बात को बैठक में रखते हुए चर्चा किया गया।

इस बैठक में पत्रकारों से संबंधित समस्याओं, राज्य स्तरीय बैठक, कोष आदि विषय पर भी चर्चा किया गया। उक्त बैठक में शशि मोहन भारद्वाज, दीपक झा, संजीव कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद भारती सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

पात्र लाभुक आयुष्मान कार्ड हेतु 31 जुलाई 2024 तक आवेदन करें, जिला स्तर पर चलाया जा रहा विशेष अभियान

July 28, 2024
Dbg

27.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पात्र लाभुक आयुष्मान कार्ड हेतु 31 जुलाई 2024 तक आवेदन करें।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दरभंगा जिला अंतर्गत परिवारों की संख्या 06 लाख 88 हजार 756 एवं चिन्हित सदस्यों की संख्या 35,99,084 एवं 58,9458 परिवारों की ई-केवाईसी किया गया तथा 11,04,825 के सदस्यों का ई-केवाईसी किया गया है। उन्होंने कहा की विशेष अभियान में कार्ड बनाने वाले सहभागियों की भूमिका जिनमें CSC VLE द्वारा प्रत्येक जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर शिविर का आयोजन किया जायेगा। पंचायती राज के कार्यपालक सहायक द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया है।

लाभार्थी को कार्ड बनाने हेतु जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, टोला सेवक, इंदिरा आवास सहायक एवं विकास मित्र को कहा गया है। उन्होंने कहा कि शेष बचे हुए लाभार्थियों का उक्त योजना अंतर्गत कार्ड विनिर्माण का संचालन प्रत्येक पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर CSC VLE के माध्यम से होना है। कार्ड निर्माण हेतु लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा की विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकार बंधु का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशा कार्यकर्ता को सहभागिता सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के पास कार्ड निर्माण के लिए पहुंच सके।

जिले के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील किया कि वे अपने जन-वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनावें और सरकार द्वारा दी जा रही पाँच (05) लाख रूपये तक का निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करें। उक्त संवाददाता सम्मेलन में सिविल सर्जन डा अरुण कुमार, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम हेल्थ शैलेश चंद्र, जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जाम से निजात को लेकर एक उम्मीद

July 28, 2024
Dbg

27.07.2024 (DarbhangaOnline) (दरभंगा) : आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस पड़ाव एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र (शहर) के अंदर नो इंट्री के निर्धारित समय में शहर के बीच से गुजरने वाली विभिन्न रूटों पर चलने वाली सवारी बस जिसका परमिट क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा से निर्गत है, ऐसे सभी बसों का परिचालन के लिए मार्ग का परिवर्तित करने का निर्णय आरटीए की बैठक में लिया गया। प्राधिकार के उक्त निर्णय से दरभंगा बस पड़ाव से स्टेशन दोनार होते हुए विभिन्न मार्गों पर परिचालित बसों का मार्ग परिवर्तित करते हुए दरभंगा बस पड़ाव से सकरी-धरौरा होते हुए किया गया है।

प्राधिकार के इस निर्णय से शहर वासियों को जाम से निजात मिलेगी। इसी प्रकार लहेरियासराय से दरभंगा स्टेशन होते हुए दिल्ली मोड़ बस पड़ाव से कमतौल-सीतामढ़ी आदि मार्गों पर परिचालित होने वाली सवारी बसों का परिचालन अब परिवर्तित मार्ग लहेरियासराय बस पड़ाव, एकमी, शोभन दरभंगा बस पड़ाव से होकर जाएगी। बैठक में सड़कों के दोनों तरफ स्थानीय दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को मुक्त करना है। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडर पर सम्मिलित प्रबंधन एवं करवाई करनी है। सब्जी फल बेचने वाले वेंडर आदि के लिए बेंडिंग स्थल को चिन्हित कर समय सारणी के साथ प्रबंध करना है। नगर निगम द्वारा निगम के क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित ऑटो पडाव को चालू करना एवं पड़ाव में नागरिक सुविधा बहाल करना है।

वर्तमान में दरभंगा बस पड़ाव एवं लहेरियासराय बस पड़ाव से दरभंगा नगर निगम क्षेत्र/ शहरी क्षेत्रों से होकर जिस-जिस अधिसूचित मार्गों पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा द्वारा सवारी बसों का स्टेज कैरैज परमिट निर्गत है व निर्गत किया जाता है। दरभंगा बस पड़ाव से दरभंगा रेलवे स्टेशन दोनार होकर गुजरने वाली सवारी बसों का अधिसूचित मार्ग निम्नलिखित है। दरभंगा से -कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से मधेपुरा, दरभंगा से सहरसा, दरभंगा से रसियारी, दरभंगा से पघारी, दरभंगा से बौराम एवं दरभंगा से तरडीह है।लहेरियासराय बस पड़ाव से दरभंगा रेलवे स्टेशन, दरभंगा बस पड़ाव होकर गुजरने वाले सवारी बसों का विवरण निम्न है।

लहेरियासराय से पिपराही, लहेरियासराय से सीतामढ़ी एवं लहेरियासराय से भिट्ठामोड़ है। बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।