DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

असमाजिक तत्वों व उपद्रवियों पर रहेगी पैनी नजर : डीएम संजय कुमार अग्रवाल

March 30, 2017
29.03.2017 (पटना): जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में रामनवमी पर्व की तैयारियों की समीक्षा की गयी। त्योहार को शान्ति वातावरण में सफल बनाने हेतु सभी संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवम पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गयी है।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया है की जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति के अतिरिक्त आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी एवम सशस्त्र बल आदि की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करेंगे। वे अपने-अपने अनुमंडल में विधि-व्यवस्था संधारण एवम शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे।

असामाजिक तत्वों एवम उपद्रवियों पर किसी भी तरह की शान्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से साम्प्रदायिक भावनाओं को उभारने तथा अशांति की संभावना हो तो उन पर सतत निगरानी रखने और लोक शान्ति व व्यवस्था के हित में यदि ऐसी आवयश्यकता प्रतीत हो तो ऐसे तत्वों के विरूद्ध दंड प्रक्रिया संख्या 107/116 , 116/151 के अन्तर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की भारतीय दंड संहिता की धारा 153 यथा संशोधित के अन्तर्गत साम्प्रदायिकता फैलानेवाले तत्वों के विरुद्ध दण्ड देने के समुचित प्रावधान है। ये धाराएं अब संज्ञेय एवम अजमानती हैं। उक्त धारा के अन्तर्गत अफवाह फ़ैलाने के विरुद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

किसी भी आकस्मिता से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर सिविल सर्जन पटना को (पटना नियंत्रण कक्ष ), जिला नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा दल एवम आवश्यक औषधियों के साथ एम्बुलेंस प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान करने का भी निदेश दिया है व अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया है की सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी हर हाल में कराएं। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया है की बच्चों को भीड़-भाड़ से दूर रखें एवम उनके पॉकेट में पूरा नाम पता , फ़ोन नंबर एक कागज़ पर लिखकर डाल दें।

डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम होगा मजबूत : डीएम डाo चंद्रशेखर सिंह

March 28, 2017

28.03.2017 (दरभंगा): जिला पदाधिकारी डाo चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में की गयी। बैठक में सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने गैस वितरकों को संबोधित करते हुए कहा की उज्ज्वला गैस योजना के तहत बीoपीoएलo सूची वालों को अगले वित्तीय वर्ष में इस वित्तीय वर्ष से दोगुना गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है।

खाधान्न का वितरण सुदृढ़ करने के लिए डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम को मजबूत किया जायेगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी को महीने के 30 तारीख तक राशन कार्ड के डिजिटाइजेशन कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। अप्रैल माह से प्रखंडवार एवम गोदामवार अनाज के स्थिति की समीक्षा की जायेगी और गड़बड़ी पाए जाने पर एफo आईo आरo दर्ज किया जायेगा।

उक्त बैठक में एसडीओ सदर, एसडीओ बिरौल, जिला आपुर्ति पदाधिकारी, डीपीआरओ, सभी प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी व अन्य सम्बंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

पारंपरिक रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं : डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह

March 28, 2017
28.03.2017 (दरभंगा): हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी गौरवशाली पारंपरिक रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली है। इसी क्रम में आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी डाo चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शान्ति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गयी। बैठक में सबसे पहले जिला पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों के सुझाव एवम उनके अनुभवों को सुना। उसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जानकारी को विस्तार से बताया।
जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम बताया की बिजली से सम्बंधित व्यवस्था के देख -रेख के लिए विधुत विभाग के अभियंतागण त्यौहार के दौरान सक्रिय रहेंगे। पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। नगर निगम के द्वारा शहर में साफ़-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा। अग्निशामन गाडी एवम आवश्यक जीवनपयोगी दवाओं के साथ चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। पर्व के पूर्व आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की जायेगी। जिला पदाधिकारी ने पर्व के दौरान विवादस्पद झांकी से बचने की सलाह दी है।
उक्त बैठक में नगर आयुक्त, एसडीओ सदर, एसडीओ बिरौल, एसडीपीओ, सिविल सर्जन, उत्पाद अधीक्षक, मेयर, डीपीआरओ, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, शान्ति समिति के सदस्यगण एवम सभी थानों के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

गोली-बन्दूक सहित कुख्यात अपराधी को धर दबोचा, पटना पुलिस ने

March 25, 2017
20.03.2017 (पटना): पटना एसएसपी को सुचना मिली की, रानीपुर थाना अन्तर्गत कनपा पूल के पास माओवादियों का सक्रिय सदस्य ईंट भट्टा मालिक से रंगदारी लेने आनेवाला है !
इस गंभीर सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी द्वारा एक टीम का गठन किया गया, जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक मिथिलेश कुमार , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज, एवम रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शरण को शामिल कर उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया !
सबसे पहले तो एसएसपी द्वारा गठित टीम ने उक्त स्थल की घेराबन्दी कर कुछ पुलिस कर्मियों को सादे लिबास में वहां तैनात किया , और निर्देश दिया की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखें ! एक दिन अचानक वहां पर झारखण्ड नंबर की बाइक आकर रुकी , जिसपर तीन लोग सवार थे ! बाइक से उतरकर जो गतिविधि तीनो कर रहे थे, उसपर वहां तैनात सादे लिबास में पुलिस कर्मी को कुछ संदेह हुआ और वो उनकी ओर बढ़ने लगे !
तीनो शातिर को ये समझने में देर न लगी, की वो पुलिस के घेरे में आ गए हैं , और वहां से नौ दो ग्यारह होने लगे ! पुलिस टीम ने तीनो का पीछा करते हुए काफी मशक्कत के बाद उसको धर दबोचने में सफलता पायी ! गिरफ्तार किये गए तीनो शातिर अपराधियों से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू किया तो बेहद चौकाने वाले तथ्य सामने आये !
असल में इन तीनो अपराधी का काम रंगदारी मांगना , पैसे लेकर किसी की हत्या करना , रंगदारी मांगने के क्रम में फायरिंग कर दहशत फैलाना , व रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देना मुख्य रूप से इनका पेशा है ! सबसे चौकाने वाली बात तब सामने आयी जब उस तीनो में से एक गिरफ्तार हुआ व्यक्ति बाल्मीकि पासवान सबसे चर्चित जहानाबाद जेल ब्रेक काण्ड का आरोपित है, और वर्तमान में गिरफ्तार सभी अपराधियों को माओवादियों से भी संपर्क था, और उसी के इशारे पर क्षेत्र में इसके द्वारा रंगदारी वसूल किया जाता था ! फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों के बारे में पुलिस तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है ! हो सकता है, कुछ और चौकाने वाले तथ्य सामने आये ! इस तरह एक बार फिर एसएसपी पटना के निर्देशन में पुलिस टीम ने अपने बेहतर कार्यकुशलता से एक पेंचीदा केस का उद्भेदन किया है !

बिहार मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की ज़िला पदाधिकारियों के साथ बैठक

March 24, 2017
24.03.2017 (दरभंगा): बिहार के सभी जिला के सभी जिला पाधिकारियों के साथ बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवम विकास विभाग व अन्य मुख्य विभागों की समीक्षा की गयी.

समीक्षाओं में सबसे पहले पदाधिकारियों एवम कर्मचार्रियों के संपत्ति विवरणी का सी0 डी0 हर हाल में 02 से 03 दिनों के अंदर कार्मिक एवम प्रशासनिक सुधार विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया. इस सम्बन्ध में दरभंगा जिला के ससमय संपत्ति विवरणी के सी0डी0 को भेज दिए जाने की जानकारी दी गयी.

लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में सुनवाई के लिए बुलाये गए लोक प्राधिकारों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जायेगा. वैसे लोक प्राधिकार जो जान बूझकर आदतन सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहते हैं , उनपर गंभीर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

छात्रव्रृति, पोशाक एवम साईकिल मद में दी जाने वाली राशि को इसी वित्तीय वर्ष में लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने का निदेश दिया गया. लाभुकों को राशि नहीं मिल पाने की स्थिति में जवाबदेह पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत अब लाभुकों को पेंशन राशि उनके खातों के जरिये ही दिया जाना है, इस सम्बन्ध में लाभुकों द्वारा दिए गए खातों की जांच करने का भी निदेश दिया गया.

राज्य के सभी जिला पदाधिकारीगण जिला निबंधन एवम परामर्श केंद्र का नियमित रूप से निरिक्षण करेंगे और कार्य कलापों का अनुश्रवण करते हुए उसके कार्य कलापों में तेजी लाने का सभी संभव प्रयास करेंगे. जिलों में जन्म प्रमाण पत्र एवम मृत्यु प्रमाण पत्र कार्य में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु जिला पदाधिकारीगण को जिला सांख्यकी कार्यालय के कार्य कलापों का निरिक्षण करने का निदेश दिया गया. दरभंगा जिला से फॉर्म की कमी के मामले को उठाये जाने पर विभागीय सचिव ने आवश्यकतानुसार समुचित संख्या में फॉर्म उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

दरभंगा कमिश्नर आर0 के0 खंडेलवाल, जिला पदाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उक्त विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित थे.
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।