कुख्यात रजनीश गिरफ्तार : पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
April 17, 2017
12.04.2017 (पटना) : दिनांक 20.10.16 को घनी आबादी वाला इलाका बिहटा थाना अन्तर्गत डोमिनियापुल बिहटा के अंजनी कुमार उर्फ़ मिट्ठु कुमार को दिन-दहाड़े अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को चुनौती स्वरुप लेते हुए एसएसपी मनु महाराज ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा तकनीक व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों के हुलिए के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी।
एसएसपी मनु महाराज मिनट टू मिनट अपने गठित टीम के साथ मॉनिटर कर रहे थे की अचानक पता चला की रजनीश कुमार अपने गिरोह संग जीनपुरा के पास असलहों के साथ एक घटना को कारित करने के लिए इकठ्ठा हुआ है। बस फिर क्या था पुलिस को जिस वक़्त का बेसब्री से इंतजार था वो पूरा हुआ। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुख्यात रजनीश को पिस्टल व गोली के संग गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के क्रम रजनीश ने कई चौकाने वाले बातें बताई।
सबसे पहले पुलिस ने रजनीश के निशानदेही पर मनु शर्मा को उसके घर से 01 दोनाली बन्दूक व 05 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर एक और अपराधी मनीष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पूछ - ताछ में रजनीश ने बताया की पूर्व में मिट्ठु द्वारा बूटन के साथ मिलकर मुखिया के चुनाव को लेकर इसके भाई का हत्या किया था , जिस कारण बदला लेने के लिए मिट्ठु का हत्या किया गया।
पुलिस को अनुसंधान में ये भी पता चला की रजनीश इन दिनों अपना गिरोह संचालित कर रहा है और नौबतपुर , बिहटा व अन्य जगहों से रंगदारी वसूल कर खूब फल-फूल रहा है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया की रजनीश जिले के टॉप तेन अपराधियों में शामिल था। इस गिरोह के विरूद्ध करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। और इस गिरोह का इतना वर्चस्व इलाके में व्याप्त था की आम आदमी के साथ साथ व्यापारी वर्ग भी काफी खौफ में रहते थे। दिन-दहाड़े आर्म्स दिखाकर चौक-चौराहों पर बड़ी घटना को अंजाम देना , सुनसान जगह पर किसी को भी आर्म्स दिखाकर रंगदारी वसूल करना, धमकाना मुख्य पेशा था। इस गिरोह के गिरफ्तारी से उस क्षेत्र की जनता ही नहीं बल्कि राजधानी के प्रतिष्ठित लोगों में भी राहत की सांस ली जा रही है। एसएसपी मनु महारज ने बताया की इसके अन्य सहयोगियों की भी पहचान कर ली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस दिन रात छापेमारी कर रही है।
इस प्रकार ये निश्चित रूप से कहा जा सकता है की तेज तर्रार एसएसपी मनु महाराज द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन विश्वाश" के तहत लूट, हत्या, रंगदारी में शामिल कुख्यात रजनीश व इसके गुर्गे के गिरफ्तारी से पुलिस महकमा ही नहीं आम आदमियों ने भी राहत की सांस ली है।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























