March 22, 2017
20.03.2017 (पटना ): महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री राम नाथ कोविंद ने बिहार राज्य विश्विद्यालय अधिनियम 1976 की सुसंगत धाराओं मे अन्तर्निहित अपनी सक्तियो का प्रयोग करते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एवम मगध विश्वविद्यालय बोधगया के लिए नए कुलपतियों की नियुक्ति कर दी है !
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा - प्रो एस. के. सिंह
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय - प्रो नलिनी कान्त झा
मगध विश्वविद्यालय बोधगया - प्रो कमर अहसान
नव नियुक्त कुलपतियों का कार्यकाल उनके प्रभार ग्रहण की तिथि से प्रारम्भ होकर तीन वर्षों का होगा !
March 21, 2017
20.03.2017(दरभंगा): दरभंगा एस एस पी सत्यवीर सिंह ने सात पुलिस कर्मियों का तबादला किया है. दारोगा कुंदन कुमार को लहेरियासराय, अमन कुमार को कमतौल, विपुल कुमार को बेनीपुर कोर्ट, उपेन्द्र शर्मा को पुलिस लाइन, पौरी पासवान को वि वि एवम जयंत कुमार का तबादला पुलिस लाइन किया गया है.
March 16, 2017
सदर एसडीओ दरभंगा द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2017 के
सदर एसडीओ दरभंगा द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2017 के उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन कार्य को स्वच्छ , शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन करने हेतु मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा , एम.आर.एम. कॉलेज दरभंगा , एवम एम.एल.एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक दoप्रoसo की धारा - 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया है !
March 12, 2017
11.03.2017(दरभंगा): डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता मे जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय में अवस्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर सभागार मे आहूत की गयी. इसमें आर टी पी एस के कार्य-कलापों की समीक्षा की गई.
समीक्षा बैठक में डीएम ने आर टी पी एस काउंटर की मरम्मति कराने का निर्देश दिया. साथ ही आधारभूत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा. विशेष रूप से दाखिल-खारिज, शुद्धि-पत्र, एलपीसी अपलोड करने की स्थिति असंतोषजनक पायी गयी. डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए ससमय शुद्धि-पत्र अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त पत्रों को ससमय डाउनलोड कर पत्र की प्रति संबंधित पदाधिकारी को भेजने को कहा.
सरकार के सात निश्चय के अन्तर्गत प्रखंडों में गठित वार्ड विकास समिति के खाता खुलवाने के स्थिति की समीक्षा की गई. वैसे प्रखण्ड जहां निर्धारित संख्या में वार्ड विकास समिति का गठन एवं बैंक खाता शत-प्रतिशत नहीं खुलवाया जा सका है, वहां कार्य में तेजी का निर्देश दिया गया. सभी बीडीओ को अपने प्रखण्ड से कम से कम एक वार्ड का चयन कर सात निश्चय के तहत योजनाओं की शुरूआत करने को कहा गया. इसके लिए 15 मार्च तक प्राक्लन बनाकर भेजने का निर्देश डीएम ने दिया.
बैठक में डीआरडीएन निदेशक नरेश झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामति, जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बीडीओ मौजूद थे.
March 06, 2017
आज दिनांक 06.03.2017 को जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्ष्ता मैं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार मैं आहूत की गयी.
जिला पधिकारी ने सभी विभागों के पधिकारिओं को लोक शिकायतों से सम्बंधित मामलों पर त्वरित करवाई करने और निष्पादन करने का आदेश दिया