October 14, 2017

03.10.2017 (दरभंगा) : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार रथ एवं शिक्षा विभाग के कला जत्था कलाकारों का प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर दरभंगा समाहरणालय से रवाना किया गया। यह दोनों प्रचार रथ 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक पूरे जिला में सभी प्रखंड मुख्यालय में जाकर जन जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार कार्यक्रम चलाएगा।
October 14, 2017

02.10.2017 (दरभंगा) : 2 october गाँधी जयंती के अवसर पर IMA (भारत) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सम्पुर्ण भारतवर्ष में अपने विभिन्न मांगों को लेकर सभी चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं उपवास अपने-अपने जिला मुख्यालयों में आयोजन किया गया।
(a) मान-सम्मान एवं उनपर तथा उनके प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमलों एवं clinical establishment (N M C act) तथा (P C P N D T Act) के अव्यावहारिक प्रावधानों में आवश्यक सुधार।
(b) चिकत्सकों पर लगने वाले जुर्माने की राशि की सीमा तय की जाए एवं राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टर एवं उनके संस्थानों के विरुद्ध हो रही हिंसा एवं छति के रोकथाम के लिए एक प्रभावी कानून को तत्परता से लागू की जाए।
(c) MBBS पास करने के बाद प्रस्तावित NEXT (National Exit Test) प्रावधान को तत्काल निरस्त किया जाए।
(d) (P C P N D T Act) के तहत clercial भूल के लिए डाक्टरों को जिम्मेदार न मानते हुए प्रताड़ित न किया जाय।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता IMA दरभंगा शाखा अध्यक्ष डॉ. सी एम झा ने किया तथा जूनियर डॉक्टरों समेत कई डॉक्टरों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
डॉ. कन्हैया झा, डॉ. हरेन्द्र कुमार, डॉ. अमिताभ सिन्हा, डॉ. आमोद कुमार, डॉ सुभाष सिंह, डॉ. हरिदामोदर सिंह, डॉ. इंतखाव आलम, डॉ. राजेश, डॉ. एस. एन. सर्राफ, डॉ. ए. के. मिश्रा, डा. पारस नाथ, डॉ. एस. एन. झा, डा. पी. एन. मिश्रा, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. शीला साहु, डॉ. शालिनी भारती, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. मधू सिन्हा, डॉ. निरज प्रसाद, डॉ. भोला प्रियदर्शी, डॉ. टी. एन. झा आदि एवं जूनियर डॉक्टरों में डॉ. रजनीश, डॉ. भवेश, डॉ. चाँद मोहम्मद आदि ने भाग लिया।
October 08, 2017

29.09.2017 (दरभंगा) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर दिनांक 27.09.2017 से लेकर 29.09.2017 तक तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी दरभंगा के प्रांगण में बड़े उत्साह व उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. आरती, व बी. के. सुधाकर सहित शहर के कई गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरान्त बी.के. सुधाकर ने मंच संचालित करते हुए बताया की इस तीन दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी में बी.के.दिशा (दुर्गा स्वरुप), बी.के. संतोषी (लक्ष्मी स्वरुप), बी.के. रुपाली (सरस्वती स्वरुप) व शुभम (गणेश स्वरुप) में आकर्षण का केंद्र होगा। तीनों दिन मिलाकर लगभग 16 घंटे चले इस आलौकिक कार्यक्रम का हज़ारों की संख्या में लोग दैवीय चैतन्य झांकी के दर्शन एवं भक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य को देखकर आनंदित हुए।
दूसरे दिन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। लाइब्रेरी प्रांगण में संस्था से जुड़े अध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगा था, जिसमे लोगों को संस्था के ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारियों द्वारा अध्यात्मिक ज्ञान रत्न समझाया गया। तीनों दिन चले इस आलौकिक कार्यक्रम में बच्चों व ब्रह्मकुमारों द्वारा बीच-बीच में भक्ति संगीतों पर नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।
संस्था के ज्ञान रत्न से जुड़े कई सेवाधारी खुद खड़े होकर लाइब्रेरी प्रांगण में चल रहे इस दैवीय झांकी की मॉनिटरिंग करते दिखे। चूँकि भीड़ ज्यादा थी, इसलिए कोई अप्रिय घटना न हो सभी ने अपनी जिम्मेवारी संभाल कोई गाडी पार्क करवाने में सहयोग करते दिखे तो कोई मेन गेट पर लोगो को रास्ता बताते। महिला व पुरुष का अलग-अलग लाइन था इसलिए कई सेवाधरी जो भी लोग गेट से अंदर आ रहे थे, उनको गाइड करते दिखे की आप इस लाइन में जाएँ आप उस लाइन में। सेवा केंद्र की संचालिका खुद भी घूम-घूमकर मॉनिटर करते दिखीं।
कार्यक्रम के आखरी दिन वो पल अत्यधिक भावनात्मक रहा, जब दैवीय दुर्गा चैतन्य स्वरुप में ब्रह्माकुमारी दिशा ने अपने मुख से कहा - " नारियों का सैलाब जिस ओर उमड़ता है, इतिहास गवाह है, इतिहास बदलता है, इतिहास गवाह है, इतिहास बदलता है। " बी.के. दिशा ने कहा की जब वो ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ीं तो उन्हें मैडिटेशन के माध्यम से काफी सुखद अनुभूति का अनुभव हुआ। खासकर जब उन्हें पुजारी से पूज्य बनने की शिक्षा राजयोगा मैडिटेशन के माध्यम से दी जाती थी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा की आप सभी भी परमात्मा से कनेक्शन जोड़ कर अपने जीवन को सर्वश्रेठ बना सकते है, इसके लिए अपने निकटम ब्रह्माकुमारी सेंटर पर जाकर अध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है।
अंत में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बी. के. आरती ने अपने शब्दों में कहा की दुर्गा पूजा के शुभ अवसर ये चैतन्य स्वरुप जो झांकी का आयोजन किया गया है, जिसमे वो ब्रह्माकुमारियाँ चैतन्य स्वरुप में हैं, जिन्होंने वर्षों राजयोग मैडिटेशन को अपने जीवन में अपनाकर एकाग्रता, शान्ति व अन्य दैवीय गुणों के अलंकार से अपने जीवन को अलंकृत किया है। बी. के. आरती ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा की दरभंगा में इस संस्था के तीन सेंटर हैं। जिनको जो सेंटर नजदीक पड़े वहां जाकर राजयोगा मैडिटेशन को अपने जीवन में अपनाकर दिव्य गुणों को जागृत कर दिनचर्या को सर्वश्रेष्ठ बनायें।
October 08, 2017

28.09.2017 (दरभंगा) : सोशल मीडिया पर अभिवयक्ति की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है की सोशल मीडिया पर समाचार के नाम पर बने ग्रुप तथा अन्य नाम से बने ग्रुप पर कभी-कभी ऐसे समाचार या तथ्य भी प्रेषित हो रहे हैं, जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है। कई तथ्य बिना पुष्टि के सीधे कट-पेस्ट /फॉरवर्ड किये जा रहे हैं। इन सबकों ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया यथा Whatsapp/Facebook/Twitter आदि के एडमिन एवं सदस्यों के लिए डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस) दरभंगा के संयुक्त आदेश से निम्नांकित अनुदेश दिया गया है।
(1) ग्रुप एडमिन वही बनें जो उस ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हो।
(2) अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से ग्रुप एडमिन पूर्णतः परिचित होने चाहिए।
(3) ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार, जो अफवाह बन जाए, पोस्ट किये जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को ग्रुप से हटाना चाहिए तथा इसकी सुचना पुलिस को तत्काल देनी होगी।
(4) अफवाह, भ्रामक तथ्य, सामाजिक समरसता के विरुद्ध तथ्य पोस्ट होने पर सम्बंधित थाना को भी तत्काल सुचना दी जानी चाहिए।
(5) ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर तथा पुलिस को सुचना नहीं देने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
(6) Facebook/Twitter आदि पर जातीय, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करना, ऐसे Video/Picture तथा ऐसे पोस्टों पर विवादित टिप्पणी करना दंडनीय अपराध है।
(7) दोषी पाए जाने पर (IT Act) तथा (IPC) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
October 08, 2017

" कृपया मुस्कुराते रहिये, आप cctv camera के नज़र में हैं। आप मिथिला की हृदयस्थली धरती दरभंगा में हैं। "
27.09.2017 (दरभंगा) : आज दरभंगा शहर के लिए ऐतिहासिक पल है। अगर भविष्य में कभी दरभंगा को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलेगा तो उसमे आज के दिन की उपलब्धि जो की एक आईटी बैकग्राउंड वाले आईपीएस सत्यवीर सिंह (2008,Batch) द्वारा किये गए एक सकारात्मक प्रयास को शासनिक, प्रशासनिक तंत्र व शान्ति, अमन चैन पसंद आमजन जरूर याद करेंगे। आज cctv camera शहर के कई मुख्य जगहों पर यूँ कहें की लगभग पुरे शहर में लग चूका, और कई जगह लगने की प्रक्रिया जारी है, जिसके कण्ट्रोल रूम का उद्घाटन विधिवत कई वरीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि के शुभ भावनाओं रूपी संयुक्त हाथों किया गया।
इस मुहूर्त पर मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया ने एसएसपी द्वारा किये गए इस सकारात्मक कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की cctv camera लगने से शहर के सड़कों पर जो लोग गलती करेंगे वो अब बच नहीं सकेंगे। कई लोग हैलमेट नहीं पहनते उनकी भी पहचान कैमरे की वजह से हो पाएगी।
नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक है। एसएसपी द्वारा बेहतर प्रयास से जो cctv camera लगा है, और कई जगह लगने की प्रक्रिया जारी है, इससे क्राइम कण्ट्रोल, ट्रैफिक कण्ट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। कण्ट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी हो इसकी विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा की पुरे शहर में led लाइट लगवाने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसएसपी सत्यवीर सिंह ने इस मुहूर्त पर अपने शब्दों में कहा की एक सकारात्मक प्रयास किया की त्यौहार से पहले cctv camera लग जाए। सभी लोगों के सहयोग से ये सफलता मिली है। कई बार ऐसी परिस्थितियां आयीं पिछले दिनों क्राइम कण्ट्रोल करने में की लगा cctv camera लगा होता तो काफी आसान होता क्राइम डिटेक्ट करने में। मन में कई महीनों से ये संकल्प चल रहा था , जिसके लिए पिछले ढाई महीनों से लगातार प्रयासरत था। उन्होंने इस मुहूर्त पर खुशियाँ जाहिर करते हुए cctv camera की विषेशताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की सभी कैमरा उत्तम क्वालिटी का है , जिससे पुलिस को crime control, traffic control, detection, prevention में काफी मदद मिलेगी। एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कहा की अगर जरूरत पड़ेगी तो कोर्ट में भी cctv footage, IT Act के तहत पेश की जाएगी।
डीएम डॉo चंद्रशेखर सिंह ने इस मुहूर्त पर कहा की तकनीकी युग में हम सभी लोगों को साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा की cctv camera लगने के बाद सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगने से जो आमजन को परेशानी होती है उससे निजात मिलेगा। एसएसपी द्वारा किये गए इस कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की कैमरे का maintenance पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। यातायात सुचारु रूप से संचालन में अगर कहीं परेशानी हो रही है और क्षेत्र कैमरे में आ रहा है तो उसके लिए response team हमेशा तैयार रहे। उन्होंने कहा की पुलिस के जवानो की पर्याप्त बल की कमी में भी इस तकनीक युग में cctv camera काफी उपयोगी साबित होगा।
डीआईजी विनोद कुमार ने अपने शब्दों में कहा की विधि-व्यवस्था से किसी भी तरह का कोई उल्लंघन न हो इसमें ये cctv camera काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा की कण्ट्रोल रूम, स्मार्ट कण्ट्रोल रूम हो इसपर वो ज्यादा ध्यान देंगे।
उक्त मुहूर्त पर लहेरियासराय एसएचओ, टाउन एसएचओ, बहादुरपुर एसएचओ सहित पुलिस परिवार की तरफ से वरीय पदाधिकारियों, मेयर, नगर विधायक को फूलों के गुलदस्तों से सम्मान किया गया। मंच संचालन नवीन सिन्हा के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी हेडक्वार्टर प्रफुल्ल कुमार सिन्हा ने किया।