DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

दरभंगा स्थित चर्च में क्रिसमस की तैयारी

December 24, 2017


24.12.2017 (दरभंगा) : आज रात से ही "हैप्पी क्रिसमस - मेर्री क्रिसमस" से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो जायेगा। दरभंगा स्थित चर्च के Father Petter Charles ने बताया की क्रिसमस की अध्यात्मिक तैयारी महीने भर से हो रही है। चर्च की बाहरी सजावट युवा, महिला-पुरुष मिलकर करते हैं। प्रभु यीशु का जन्म गौशाले में हुआ था इसलिए अपनी सृजानत्मक तैयारी से चर्च में गौशाला बनाकर सजाते हैं। इस महीने के 15 से 17 तारीख तक तीन दिन केरल सिंगिंग होता है। Father Petter Charles ने बताया की आज रात 24 तारीख को 11 बजे केरल सिंगिंग होगा। रात 12 बजे प्रभु यीशु की प्रतिमा को विशेष रूप से तैयार किये गए चरनी में स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही चर्च की घंटी के साथ प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा होगी। अंत में केक वितरण होगा और थोड़ा गाना गाकर अपनी खुशियां जाहिर करेंगे। उन्होंने बताया की जो लोग आज नहीं आ पाते हैं वो कल सुबह 8 बजे से आएंगे। कल सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चर्च खुला रहेगा, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर प्रभु यीशु के दर्शन करने आते हैं। सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिकोण से उन्होंने कहा की पूरा चर्च कैंपस में cctv लगाया हुआ है साथ ही वॉलनटिअर्स भी मौजूद रहेंगे ताकि आने वाले श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो।

चाँद सितारे भी थे मौजूद, तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह -2017 में

December 03, 2017


05.11.2017 (दरभंगा) : हर साल की तरह इस साल भी मिथिला विभूति पर्व समारोह खुशनुमा माहौल में मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ दिनांक 02.11.17 को सुबह 09 बजे शोभा यात्रा एवं महाराजा के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।

"पहले दिन"
शाम की बेला में समारोह की शुरुआत M.L.S.M College परिसर में मंगल ध्वनि (शहनाई वादन) बालेश्वर राम चौधरी द्वारा की गयी। तीन दिन तक चले इस मिथिला विभूति पर्व समारोह की संगीतमय सुगंध चारो दिशाओं में खूब फैली। पहले दिन समारोह में पधारे अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व एम एल सी विनोद चौधरी, उप कुलपति जय गोपाल, डाo बैधनाथ चौधरी, कमलाकांत झा सहित कई गणमान्यों द्वारा महाकवि विद्यापति एवं आचार्य सुमन जी के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ डाo ममता ठाकुर द्वारा सुरीले स्वर में मगलाचरण गीत " जय जय भैरवी " से किया गया। विधि विधान से अब समय था कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभापति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के नाम प्रस्ताव एवं समर्थन का। विद्यापति सेवा संस्थान के सचिव डाo बैधनाथ चौधरी द्वारा प्रस्ताव रखते हुए अध्यक्षता के लिए विनोद कुमार चौधरी सिंडिकेट, उद्घाटनकर्ता डाo राम लखन राम , मुख्य अतिथि उपकुलपति जय गोपाल, विशिष्ट अतिथि संजय सरावगी, मिश्री लाल यादव, प्रिंसिपल डाo मुश्ताक़ अहमद, डाo रामनारायण झा, हीरा कुमार झा इत्यादि के नामों की घोषणा की गयी, जिसका दिल से समर्थन मणि कान्त झा विचार गोष्ठी प्रभारी द्वारा किया गया। पहले दिन समारोह का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं मंच पर स्थापित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। समारोह में पधारे अतिथियों का सम्मान विद्यापति सेवा संस्थान के गणमान्य सदस्यों द्वारा पाग, चादर एवं माला पहनाकर किया गया तथा स्वागत गीत सुरीले स्वर में श्रीमती अनुपमा मिश्रा द्वारा मैथिलि गीत " मंगल मय दीन आजु हे , पाहुन छैथ आयल " से किया गया।
मुख्य अतिथि डाo जय गोपाल ने अपने उद्बोधन में कहा की महाकवि विद्यापति की जितनी प्रसंशा की जाए उतना ही कम है। वो अमर हैं। उनको भुलाना नामुमकिन है। उनके कविताओं को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब सराहना की जाती है। उनकी कविता से मैथिलि भाषा काफी प्रचलित हुई। मिथिला की धरती को नमन करते हुए डाo जय गोपाल ने विद्यापति सेवा संस्थान को धन्यवाद दिया एवं कहा की इस मंच पर सुरीले संगीत का अनुभव वाकई अद्भुत है।
स्वागत उद्बोधन में डाo बैधनाथ चौधरी ने मिथिला के विभूतियों का स्वागत करते हुए कहा की मैथिलि पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। अगर वस्तु स्थिति ठीक रहा तो सब कुछ मैथिलि में होगा। गौरतलब है की डाo बैधनाथ चौधरी विगत कई वर्षों से मिथिला, मैथिलि, मैथिल के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने नगर विधायक सहित सभी गणमान्य अतिथियों से आग्रह करते हुए कहा की पत्राचार भी मैथिलि में करें।
समारोह में आगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए तथा हर साल की तरह इस साल भी कई लोगों को मिथिला विभूति रत्न से सम्मानित किया गया।

" दूसरा दिन "
आज मिथिला विभूति पर्व समारोह के दूसरे दिन विद्यापति सेवा संस्थान परिसर में विचार गोष्ठी प्रभारी मणि कांत झा द्वारा संयोजित राष्ट्रीय सेमिनार " दहेज़ समस्या आ समाधान " का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से पधारे श्रीमती कुमकुम झा (साहित्यकार) ने किया। सेमिनार का उद्घाटन मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया ने किया। इस अवसर पर डाo ओमप्रकाश, हीरा कुमार झा, बैद्यनाथ चौधरी, महेश कुमार झा, विष्णुदेव झा सहित कई विद्वानों ने अपने पाठ सेमीनार में उपस्थित श्रोताओं को सुनाया। सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व डीडीसी विवेकानंद झा को उनके ट्रांसफर पर विदाई भी दी गयी।

पुनः संध्या बेला में M.L.S.M College परिसर में बालेश्वर राम चौधरी के शहनाई वादन से चारो दिशा संगीतमय हो गया। आज दूसरे दिन विधिवत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम कवि सम्मलेन प्रसिद्ध कलाकारों, (विद्यापति संगीत, डाo नलिनी चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, दुखी राम रसिया व अन्य) द्वारा गीत एवं ( कवियत्री सीमांचल से कविता, कवियत्री निक्की प्रियदर्शनी, कवि अर्जुन कागराज, कवि दिनेश झा, सुमीत गुंजन) द्वारा काव्य पाठ किये गए, जिसको श्रोताओं ने खूब सराहा।
आज पुनः मिथिला विभूति रत्न से कई गणमान्यों को सम्मानित किया गया। मिथिला विभूति रत्न से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद बंधू ने अपने शब्दों में कहा की महाकवि विद्यापति ऐसे कवि थे, जिनको लोग कई सालों के बाद भी याद करते हैं। समाज में कुरुति के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद किया। श्री बंधू ने कहा की प्राइवेट बस स्टैंड पर भी मैथिलि में लिखा जाना चाहिए।

"तीसरा दिन"
आज इस उत्सव का अनोखा दिन था। M.L.S.M College परिसर में ऊर्जा से परिपूर्ण सुन्दर मंच पर कई गणमान्य अतिथियों, प्रख्यात कलाकारों का आगमन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कई गणमान्य अतिथियों को मिथिला विभूति रत्न से सम्मानित किया जाना था। शाम हुई, पुनः मधुर शहनाई वादन, सतरंगी लाइट, और श्रोताओं की चहल-पहल से आस-पास के वातावरण में रौनक सी आ गयी। हर दिन की भांति आज फिर से मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पदाधिकारी पंo कमलाकांत झा के मधुर आवाज से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत केदार कुंवर द्वारा श्यामा माई गीत "हे श्यामा गजब शहर दरभंगा" से हुई, जिसे लोगों ने बड़े ध्यान से सुना, वहीँ मोहित खंडेलवाल 'नटराज डांस एकेडमी' के डायरेक्टर द्वारा अनोखी प्रस्तुति "गणेश वंदना" को देख श्रोताओं ने तालियों से उनका सम्मान किया। सुरीले स्वर में मंगलाचरण डाo ममता ठाकुर, (स्वागत गीत डाo सुषमा झा " पाहुन अएता दुआर हे , स्वागत करू बहिना" ) द्वारा गाये गीत सुन श्रोता आनंदित हुए। धीरे-धीरे घड़ी की सुई बढ़ रही थी, मंच पर अतिथियों एवं कलाकारों का आगमन प्रारम्भ हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डाo सी.पी.ठाकुर, कैबिनेट मिनिस्टर महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, रामलखन राम 'रमन', पप्पू यादव, विधायक संजय सरावगी (दरभंगा), अमर नाथ गामी (हायाघाट), जीवेश मिश्र (जाले), संजीव कुमार झा (दिल्ली), पूर्व विधान पार्षद डाo विनोद कुमार चौधरी, शिक्षाविद संत कुमार चौधरी, पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया सहित कई गणमान्य अतिथियों के पहुँचने से उत्सव की शोभा बढ़ी। सभी अतिथियों ने मिलकर महाकवि विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल्लित किया। सभी अतिथियों को पाग, चादर, फूल माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सिलसिला बढ़ा, अतिथियों ने अपने शब्दों में कुछ इस तरह कहा। .......
(1) महेश्वर हज़ारी, कैबिनेट मिनिस्टर:- जो सबसे ज़्यादा सम्मान के हकदार हैं, वो हैं बैद्यनाथ चौधरी 'बैजू' , इन्होने अपने जीवन के अहम पल को समर्पित किया है। उन्होंने कहा मैथिलि मधुर भाषा है इसका सब जगह प्रयोग होना चाहिए।
(2) संजय सरावगी , विधायक, दरभंगा :- मिथिला राज्य के लिए पहले भी संघर्ष किया है आगे भी करते रहेंगे।
(3) अमरनाथ गामी, विधायक, हायाघाट :- जिस दिन मिथिला विभूति पर्व समारोह का 50वां उत्सव होगा उस दिन मिथिला अपने पांव पर खड़ा होगा।
(4) संजीव झा, विधायक, दिल्ली :- मैथिलि भाषा के लिए हमेशा प्रयासरत हैं।
अतिथियों के उद्बोधन के बीच श्रोताओं की शोरगुल बढ़ रही थी, इंतज़ार था रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का। देश-प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध कलाकार ( डाo नलिनी चौधरी, कुञ्ज बिहारी मिश्र, राइजिंग स्टार मैथिलि ठाकुर, पूनम मिश्रा, जुली झा, दुखी राम रसिया, रंजना झा, ममता ठाकुर, के भव्य प्रस्तुति को सुन श्रोतागण खूब आनंदित हुए।

मिथिला विभूति रत्न से सम्मानित हुए :-

(1) डाo शिवकान्त झा( पूर्व कुलपति, नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी )
(2) पं. अमृत नाथ मिश्र (नेपाल)
(3) डाo इन्द्रकांत झा ( सेवा निवृत प्रोफसर, पटना)
(4) विनोद नारायण झा ( मंत्री, बिहार सरकार)
(5) महेश्वर हजारी ( मंत्री, बिहार सरकार)
(6) पं. किशोरी कांत मिश्र (मिथिला सांस्कृतिक परिषद् , कोलकाता)
(7) श्री विनोद बंधू (वरिष्ठ पत्रकार)
(8) प्रोo कृष्णा नन्द मिश्र ( एम.एल. एस.एम. कॉलेज)
(9) श्रीमती पूनम मिश्र (मधुबनी)
(10) विपिन कुमार मिश्र
(11) चिरात्मानन्द महाराज (सिमरिया)
(12) रामाशीष यादव (जनकपुर)

मिथिला-मैथिलि के सम्पूर्ण विकास के लिए समर्पित विद्यापति सेवा संस्थान, दरभंगा द्वारा विगत कई वर्षों से मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

गुरु नानक जयंती 549वाँ प्रकाश उत्सव समारोह

November 05, 2017


04.11.2017 (दरभंगा) : शहर के मिर्जापुर स्थित गुरुद्वारा में आज गुरुनानक जयंती 549वाँ प्रकाश उत्सव बड़े उमंगों उल्लाहस के साथ मनाया गया। तीन दिन चलने वाले इस समारोह के बारे में गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़े सदस्य ने बताया की इस पवित्र समारोह का आयोजन 'सहज पाठ' द्वारा शुभारम्भ किया गया जिसका समापन आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। उन्होंने बताया की इस अवसर पर दो दिन प्रभात फेरी निकाली गयी, तथा आज सुबह 'सहज पाठ' के उपरान्त बच्चों एवं स्त्री संगत द्वारा कीर्तन तथा प्रधान ग्रंथि ज्ञानी सुन्दर सिंह द्वारा रूहानी कीर्तन, आरती,आनंद साहेब और पवित्र हुक्मनामा के साथ इस समारोह का समापन होगा। इसके उपरान्त कड़ाह प्रसाद का वितरण एवं भव्य लंगर का आयोजन किया जाएगा।

गुरु नानक जयंती 549वाँ प्रकाश उत्सव समारोह के अवसर पर मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी व नगर विधायक संजय सरावगी ने गुरुद्वारा पहुँच कर पूजा-अर्चना की। इस समारोह में पहुंचे अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी द्वारा सम्मान किया गया। अंत में सभी ने मिलकर लंगर भी खाये।

प्रतिभाशाली बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण एवं भाई-भोज के साथ ही उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ 104वाँ "चित्रगुप्त पूजनोत्सव" 2017

November 05, 2017


23.10.2017 (दरभंगा) : दिनांक 20.10.2017 से दिनांक 23.10.2017 तक आयोजित होने वाले 104वाँ चित्रगुप्त पूजनोत्सव उमंगों-उत्साह के साथ दरभंगा शहर के कोतवाली चौक स्थित क्रेज़ डॉल्बी हाल में संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय पूजनोत्सव का उद्घाटन एम.बी.ए प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष तथा निदेशक डॉक्टर बी.बी.एल दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के इस पावन बेला पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष चित्रांश नर्मदेश्वर नाथ, उपाध्यक्ष पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ,प्रधान सचिव डॉ निशा शरण सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा ,कोषाध्यक्ष आनंद मोहन सिन्हा ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्वराज कुमार राजू ,इंद्र कुमार सुमन सहित दरभंगा चित्रगुप्त सभा के कई कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह उपरांत चित्रांश बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, गणित प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, तथा शाम में चित्रांश परिवार के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के अंतर्गत सुगम संगीत, लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।
दूसरे दिन के चित्रगुप्त पूजनोत्सव में पूजा-अर्चना की गयी एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सभा के संरक्षक उदय शंकर प्रसाद एवं उनके पुत्र शैलेश शंकर ने भगवान की पूजा-अर्चना की। संध्या बेला में आरती के उपरांत चित्रांश बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तीसरे दिन के पूजनोत्वव में चित्रगुप्त सभा के महिला संभाग द्वारा कई कार्यक्रम एवं चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाम के बेला में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
दरभंगा चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित 104 वे चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव के चौथे व अंतिम दिन बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
चित्रांश बच्चों के लिए आयोजित वर्ग एक से दो कक्षा के बच्चों के लिए गणित प्रतियोगिता में प्रथम नाव्या सिन्हा, द्वितीय नित्या सिन्हा, तृतीय आस्था सिन्हा। वर्ग तीन से चार के लिए गणित प्रतियोगिता में प्रथम शुभि श्रीवास्तव, द्वितीय अभिनव दीप तथा प्रताप राज, तृतीय आदर्श। वर्ग पंचम से अष्टम के गणित प्रतियोगिता में प्रथम उत्सव दीप, द्वितीय दुर्गेश कर्ण, तृतीयं स्नेह कुणाल। वर्ग नवम दशम के गणित प्रतियोगिता में प्रथम चिन्मय कुमार ,द्वितीय रवि प्रकाश श्रीवास्तव ,तृतीय कृति आयुष, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वर्ग 3 से 5 में प्रथम शुभि श्रीवास्तव, द्वितीय प्रशंसा शेखर एवं प्रताप राज, तृतीय अभिनव दीप। वर्ग 6 से 8 के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम उत्सव दीप तथा स्नेह कुणाल, द्वितीय दुर्गेश करण। वर्ग 9 से 10 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम चिन्मय कुमार, द्वितीय रवि प्रकाश श्रीवास्तव तथा तृतीय कृति आयुष पुरस्कृत किए गए वही नृत्य में अनीशा सिन्हा प्रथम, मेघा रितु द्वितीय। गायन में प्रथम सौभाग्या शशि, द्वितीय मेघा ऋतु को पुरस्कृत किया गया। चित्रांकन 3 से 4 वर्ग में प्रथम सौम्या शशि द्वितीय सुरभि श्रीवास्तव तृतीय आर्यन वर्मा। वर्ग 5 से 6 में प्रथम अनुष्का शेखर द्वितीय प्रशंसा शेखर तृतीय सुनील कुणाल। प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम वाई महत्त्व मनी, द्वितीय शुभ को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सभा के अध्यक्ष नर्मदेश्वर नाथ, वरीय उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा, प्रधान सचिव डॉक्टर निशा शरण सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, अश्वनी कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष स्वराज कुमार राजू, डॉ शशिभूषण शशि, इंद्र कुमार सुमन सहित सभा के कई सदस्य उपस्थित थे।

मंच संचालन करते हुए पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त पूजा में सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

श्रद्धांजलि सभा के रूप में संस्मरण दिवस परेड हुआ आयोजित

October 28, 2017


21.10.2017 (दरभंगा) : हर पल अपराध से लड़ने वाले खाकी में इंसान आज आंसुओं से लड़ रहे थे। वो पल था, आज लहेरियासराय पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा के रूप में संस्मरण दिवस परेड का आयोजन। असल में ये परेड हर साल 21 अक्टूबर को उन सहयोगी पुलिसकर्मियों के याद में आयोजित किया जाता है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।
परेड में उपस्थित पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए दरभंगा जोन के आईजी सुनील कुमार झा (आईपीएस) ने कहा की पिछले वर्ष भारत में करीब 370 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने प्राण गवाएं हैं, जिसमे 12 बिहार के थे। इस आंकड़ें से यह पता चलता है की पुरे देश में आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखना एक बड़ी चुनौती है।
आईजी सुनील कुमार झा ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से कहा की (आप सभी की तरफ से देश के उन सभी 370 पुलिसकर्मियों को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनके परिवारजनों के प्रति सहानभूति अर्पित करता हूँ। आप सभी को आगाह भी करता हूँ की कर्तव्य के दौरान सभी सतर्क रहें, धैर्य व संयम का परिचय दें। निरंतर आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। नक्सल समस्या से जूझना हो, किसी भीड़ से निपटना हो या अपराधकर्मीयों से जूझना हो, सभी चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसलिए आवयश्यकता है अपने प्रशिक्षण का फायदा लेते हुए कर्तव्य के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहें, धैर्य व संयम बनायें रखें, मनोबल हमेशा बनायें रखें। चुनौती कैसी भी हो पुलिस को उससे निपटना पड़ेगा ही।)

इस श्रद्धांजलि सभा में डीआईजी विनोद कुमार, एसएसपी सत्यवीर सिंह (आईपीएस), एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह, एसडीपीओ दिलनवाज़ अहमद, डीएसपी प्रफुल्ल कुमार सिन्हा सहित कई पुलिस के जवान उपस्थित होकर नम आँखों से श्रद्धापूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।