May 01, 2018

30.04.2018 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा के द्वारा एक साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर लोहिया चौक लहेरियासराय से रवाना किया। रैली में उपस्थित सदस्यों ने बिना हैलमेट पहने चालकों को गुलाब का फूल देकर हैलमेट पहनने का सन्देश दिया। यह रैली लोहिया चौक से टावर, बेता होते हुए कर्पूरी चौक तक पहुंचा। रैली के उपरांत डॉo एसo एनo सर्राफ के द्वारा दुर्घटना के उपरांत रीढ़ की हड्डी का किस प्रकार रक्षा की जाए इसके बारे में डिटेल से बताया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉo ज्योति कर्ण के द्वारा दुर्घटना के जगह पर पल्स देखने एवं ह्रदय गति धीमा अथवा रूक जाने की स्थिति में ह्रदय का मसाज किस प्रकार करना चाहिए तथा मुँह से साँस कब और किस प्रकार देना चाहिए, बताया गया। इस अवसर पर दरभंगा रोटरी क्लब के अध्यक्ष डाo गौरी शंकर झा ने गंभीर सड़क दुर्घटना का उदहारण देते हुए वहां उपस्थित टेम्पू ड्राइवर, आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को बताया की यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को कैसे हॉस्पिटल पहुंचाया जाए।
May 01, 2018

30.04.2018 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत “आयुष्मान भारत दिवस “के अवसर पर आज दरभंगा जिले में इस अभियान की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हूए नगर विधायक सह बिहार विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज जिस योजना के सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो रहा है उस योजना से प्रत्येक चयनित ग़रीब परिवारों की प्रति वर्ष पाँच लाख तक की चिकित्सा नि:शुल्क होगी। अब गरीबो की स्वास्थ्य की चिन्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार करेगी। आने वाले समय में देश के बड़े-बड़े सरकारी एवं निजी अस्पतालों में जहाँ ग़रीब जाने में हिचकते थे उन अस्पतालों में कार्ड लेकर कैश लेस व्यवस्था से नि:शुल्क वह अपने परिवार का इलाज करा सकते हैं। आज से आयूष्मान भारत दिवस कार्यक्रम में प्रत्येक परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का पूनरीक्षण होगा तथा परिवार में छूटे हूए सदस्यों का नाम जोड़ा जाएगा एवं मृतक का नाम काटा जाएगा। सर्वेक्षण के बाद जल्द ही इस योजना की शुरूआत होगी । केन्द्र एवं राज्य की सरकार ग़रीब,शोसित, पीड़ित लोगों को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए उनको पक्का मकान,शौचालय,गैस कनैक्शन,घर में बिजली,नल का जल एवं प्रत्येक घर तक नाली और पक्की गली हो इसपर काम कर रही है। नगर विधायक संजय सरावगी नें आम लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना भी एवं उनके सवालों का जवाब भी दिया।
May 01, 2018

29.04.2018 (दरभंगा) : आज शाम लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस में दरभंगा एसएसपी सत्यवीर सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारियों को विदाई दी गयी। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा की मेरे काम करने का तरीका थोड़ा स्ट्रिक्ट है। समाज के हर वर्ग को न्याय मिले ये मेरा हमेशा से प्रयास रहा है। लगभग दो सालों के कार्यकाल में काफी कुछ सीखा है। श्री सिंह ने कहा की कहीं पर कोई घटना सम्बंधित तुरंत सुचना मिलने से घटनाओं को टाला जा सकता है। डीआईजी विनोद कुमार ने विदाई लेते सभी पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएमपी कमांडेंट श्रीमती नताशा गुड़िया ,तीनो अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी ने भी अपने कार्यकाल में मिले सहयोग व स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस समारोह में सदर एसडीओ डॉo गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
May 01, 2018

20.04.2018 (दरभंगा) : बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का राष्ट्रीय शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा अगर सभी घरों तक गैस कनेक्शन पहुंचा दिया जाए तो अगलगी की घटनाएं न के बराबर होंगी। ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले देश भर के 02 लाख 10 हजार 58 ग्रामों में विशेष रूप से एल0पी0जी0 कनेक्शन देने का विषेष अभियान चलाया जाएगा। ये सभी गाँव अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वाले होंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का राष्ट्रीय लोकार्पण किया जा रहा है। शुरू में 05 करोड़ बी0पी0एल0 घरों में उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्षन देने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 03 करोड़ 60 लाख बी0पी0एल0 घरों को कनेक्षन दिया जा चुका है। इनमें से 50 लाख बी0पी0एल0 घरों में सिर्फ बिहार में ही कनेक्षन दिया गया। आने वाले समय में भारत सरकार एवं बिहार सरकार मिलकर शत्-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री, बिहार, नितीश कुमार ने ग्रामीण महिलाओं के जलावन से खाना बनाने के दौरान होने वाली परेशानियों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होनें कहा कि धुआँ से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी ग्रामीण महिलाएँ ग्रसित रहती है। एल0पी0जी0 कनेक्शन मिल जाने के बाद उनके जीवन स्तर में निश्चित रूप से उत्थान आएगा। उन्होनें इसके लिए केन्द्र सरकार को बधाई भी दी एवं सुझाव भी दिया कि सभी घरों को जिनके पास एल0पी0जी0 कनेक्शन उपलब्ध नही है, उन्हें एल0पी0जी0 कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होनें सरकार के सात निश्चय के अन्तर्गत हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली योजना, घर-घर शौचालय एवं बिजली पहुँचाने की योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि आने वाले चार सालों में बिहार के सभी गाँवों में शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवा दी जाएगी। ताकि लोग अपने गाँव में ही रहकर रोजगार के साथ जीवन निर्वहन कर सके। इस अवसर पर पर धमेन्द्र प्रधान, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार, राम विलाम पासवान, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, भारत सरकार, सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री, बिहार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा, उत्पाद शुल्क एवं मद्य निषेध मंत्री, बिहार एवं मदन सहनी, खाद्य एवं उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री, बिहार उपस्थित थे।
April 26, 2018

18.04.2018 (पटना) : 1996 बैच तेलंगाना कैडर की ips सुश्री चारु सिन्हा ने आज पुलिस महानिरीक्षक बिहार सेक्टर CRPF का पदभार ग्रहण किया। इनका दिनांक 11/04/2018 को CRPF में अधिष्ठापन हुआ है। इससे पूर्व निदेशक एoसीoबीo तेलंगाना पुलिस के रूप में कार्यभाल संभाल रहीं थी। वर्तमान समय में CRPF की कुल 35 कंपनियों में से 29 कंपनियां बिहार राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के लिए अतिनक्सल प्रभावित इलाके में तैनात की गयी है। आज एमoएसo भाटिया (IPS) पुलिस महानिरीक्षक को भावभीनी विदाई दी गयी। इनका स्थानंतरण पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर महानिदेशालय CRPF नई दिल्ली में हुआ है।