DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

एक मुलाक़ात एसएसपी मनोज कुमार के साथ

May 01, 2018
darbhanga

01.05.2018 (दरभंगा) : क्रिएटिव, कम्युनिटी पुलिसिंग में विश्वास रखनेवाले आईपीएस मनोज कुमार के साथ एक मुलाकात में पुलिसिंग से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। पढ़ते हैं उनके बारे में।

मूल रूप से नवादा के रहने वाले आईपीएस मनोज कुमार ने बताया की जीवन की शुरुआत गाँव से हुई। क्लास 06 से लेकर क्लास 10th तक की पढाई नवोदय से किया। B.N. college पटना से intermediate तथा hindu college, Delhi से Graduation एवं PG किया। पुलिस विभाग ज्वाइन करने का मक़सद, जैसे सवालों का जवाब देते हुए आईपीएस मनोज कुमार ने बताया की जीवन के शुरूआती समय से ही सिविल सर्विस में जाने की रूचि थी, इसलिए दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की। 2007 में अपनी कड़ी मेहनत से 165वां रैंक UPSC में आया। मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग अरवल SDPO के रूप में हुई उसके बाद सिटी एसपी मुजफ्फरपुर, रूलर एसपी पटना, किशनगंज, भागलपुर, और अब दरभंगा एसएसपी। उन्होंने बताया की पुलिस में रहकर जब पीड़ित की सेवा का अवसर मिलता है तो काफी शुकुन मिलता है।

जब हमने पुलिसिंग के बारे में पुछा तो श्री कुमार ने बताया की प्रोफेशनल पुलिसिंग के अलावे अपराध की रोकथाम, अपराधियों को त्वरित सजा दिलवाना, पुलिसकर्मियों के समस्याओं का निराकरण कैसे हो, जन सरोकारों से जुड़े हुए issues पर जनता के सहयोग से उसका निराकरण करना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास करना, व्यापारी वर्ग के लोगों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को जान कर समाधान करना, जन संवाद गोष्ठी हर थाना स्तर पर आयोजित करना, आदि उनकी प्राथमिकता होगी। सोशल मीडिया एवं साइबर क्राइम से सम्बंधित अपराध के बारे में एसएसपी मनोज कुमार ने सख्त लहजे में कहा की सोशल मीडिया ( whatsapp, facebook, twitter etc ) का गलत उपयोग करनेवालों सीधे जेल जायेंगे। साइबर अपराध से निपटने के लिए बहुत जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे उन भोले-भाले लोगों को राहत मिलेगी जिनके मेहनत की कमाई उनके खाते से साइबर फ्रॉड निकाल लेते हैं। स्कूल कॉलेजों के आस-पास पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस की नौकरी 24x7 में अपने परिवार के लिए कैसे समय निकालते हैं, जब मैंने ये जानने की कोशिश की तो श्री कुमार ने कहा की मेरी पत्नी का काफी सहयोग मिलता है और वो भी हेरिटेज पर काम करतीं हैं तथा महिलाओं एवं बच्चों के सरोकार से जुड़े हुए कार्य करतीं हैं। एसएसपी मनोज कुमार पुलिसिंग में अपना आदर्श आईपीएस के.विजय कुमार को मानते हैं। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा की बहुत जल्द एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिससे आमजन काफी राहत महसूस करेंगे।

रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा रैली

May 01, 2018
darbhanga

30.04.2018 (दरभंगा) : रोटरी क्लब दरभंगा के द्वारा एक साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर लोहिया चौक लहेरियासराय से रवाना किया।

रैली में उपस्थित सदस्यों ने बिना हैलमेट पहने चालकों को गुलाब का फूल देकर हैलमेट पहनने का सन्देश दिया। यह रैली लोहिया चौक से टावर, बेता होते हुए कर्पूरी चौक तक पहुंचा। रैली के उपरांत डॉo एसo एनo सर्राफ के द्वारा दुर्घटना के उपरांत रीढ़ की हड्डी का किस प्रकार रक्षा की जाए इसके बारे में डिटेल से बताया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉo ज्योति कर्ण के द्वारा दुर्घटना के जगह पर पल्स देखने एवं ह्रदय गति धीमा अथवा रूक जाने की स्थिति में ह्रदय का मसाज किस प्रकार करना चाहिए तथा मुँह से साँस कब और किस प्रकार देना चाहिए, बताया गया। इस अवसर पर दरभंगा रोटरी क्लब के अध्यक्ष डाo गौरी शंकर झा ने गंभीर सड़क दुर्घटना का उदहारण देते हुए वहां उपस्थित टेम्पू ड्राइवर, आम लोगों एवं स्कूली बच्चों को बताया की यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को कैसे हॉस्पिटल पहुंचाया जाए।

प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन हुआ प्रारम्भ

May 01, 2018
darbhanga

30.04.2018 (दरभंगा) : प्रधानमंत्री-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत “आयुष्मान भारत दिवस “के अवसर पर आज दरभंगा जिले में इस अभियान की शुरुआत की गयी।

इस अवसर पर ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हूए नगर विधायक सह बिहार विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी ने कहा की आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज जिस योजना के सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो रहा है उस योजना से प्रत्येक चयनित ग़रीब परिवारों की प्रति वर्ष पाँच लाख तक की चिकित्सा नि:शुल्क होगी। अब गरीबो की स्वास्थ्य की चिन्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार करेगी। आने वाले समय में देश के बड़े-बड़े सरकारी एवं निजी अस्पतालों में जहाँ ग़रीब जाने में हिचकते थे उन अस्पतालों में कार्ड लेकर कैश लेस व्यवस्था से नि:शुल्क वह अपने परिवार का इलाज करा सकते हैं। आज से आयूष्मान भारत दिवस कार्यक्रम में प्रत्येक परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का पूनरीक्षण होगा तथा परिवार में छूटे हूए सदस्यों का नाम जोड़ा जाएगा एवं मृतक का नाम काटा जाएगा। सर्वेक्षण के बाद जल्द ही इस योजना की शुरूआत होगी । केन्द्र एवं राज्य की सरकार ग़रीब,शोसित, पीड़ित लोगों को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए उनको पक्का मकान,शौचालय,गैस कनैक्शन,घर में बिजली,नल का जल एवं प्रत्येक घर तक नाली और पक्की गली हो इसपर काम कर रही है। नगर विधायक संजय सरावगी नें आम लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना भी एवं उनके सवालों का जवाब भी दिया।

विदाई समारोह

May 01, 2018
darbhanga

29.04.2018 (दरभंगा) : आज शाम लहेरियासराय स्थित सर्किट हाउस में दरभंगा एसएसपी सत्यवीर सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारियों को विदाई दी गयी।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा की मेरे काम करने का तरीका थोड़ा स्ट्रिक्ट है। समाज के हर वर्ग को न्याय मिले ये मेरा हमेशा से प्रयास रहा है। लगभग दो सालों के कार्यकाल में काफी कुछ सीखा है। श्री सिंह ने कहा की कहीं पर कोई घटना सम्बंधित तुरंत सुचना मिलने से घटनाओं को टाला जा सकता है। डीआईजी विनोद कुमार ने विदाई लेते सभी पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएमपी कमांडेंट श्रीमती नताशा गुड़िया ,तीनो अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी ने भी अपने कार्यकाल में मिले सहयोग व स्नेह के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस समारोह में सदर एसडीओ डॉo गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का हुआ राष्ट्रीय लॉन्च

May 01, 2018
darbhanga

20.04.2018 (दरभंगा) : बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का राष्ट्रीय शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा अगर सभी घरों तक गैस कनेक्शन पहुंचा दिया जाए तो अगलगी की घटनाएं न के बराबर होंगी।

ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले देश भर के 02 लाख 10 हजार 58 ग्रामों में विशेष रूप से एल0पी0जी0 कनेक्शन देने का विषेष अभियान चलाया जाएगा। ये सभी गाँव अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वाले होंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का राष्ट्रीय लोकार्पण किया जा रहा है। शुरू में 05 करोड़ बी0पी0एल0 घरों में उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्षन देने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 03 करोड़ 60 लाख बी0पी0एल0 घरों को कनेक्षन दिया जा चुका है। इनमें से 50 लाख बी0पी0एल0 घरों में सिर्फ बिहार में ही कनेक्षन दिया गया। आने वाले समय में भारत सरकार एवं बिहार सरकार मिलकर शत्-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री, बिहार, नितीश कुमार ने ग्रामीण महिलाओं के जलावन से खाना बनाने के दौरान होने वाली परेशानियों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होनें कहा कि धुआँ से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी ग्रामीण महिलाएँ ग्रसित रहती है। एल0पी0जी0 कनेक्शन मिल जाने के बाद उनके जीवन स्तर में निश्चित रूप से उत्थान आएगा। उन्होनें इसके लिए केन्द्र सरकार को बधाई भी दी एवं सुझाव भी दिया कि सभी घरों को जिनके पास एल0पी0जी0 कनेक्शन उपलब्ध नही है, उन्हें एल0पी0जी0 कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होनें सरकार के सात निश्चय के अन्तर्गत हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली योजना, घर-घर शौचालय एवं बिजली पहुँचाने की योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि आने वाले चार सालों में बिहार के सभी गाँवों में शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवा दी जाएगी। ताकि लोग अपने गाँव में ही रहकर रोजगार के साथ जीवन निर्वहन कर सके।

इस अवसर पर पर धमेन्द्र प्रधान, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार, राम विलाम पासवान, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, भारत सरकार, सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री, बिहार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा, उत्पाद शुल्क एवं मद्य निषेध मंत्री, बिहार एवं मदन सहनी, खाद्य एवं उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री, बिहार उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।