May 20, 2018

18.05.2018 (दरभंगा) : पूर्व आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा एच आर श्रीनिवास को आज दरभंगा प्रमंडल के सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिला के जिला पदाधिकारीगण उपस्थित थे, साथ ही प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सबों ने आयुक्त के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं उनसे आगे भी मार्गदर्शन देते रहने का अनुरोध किया।
May 20, 2018

18.05.2018 (दरभंगा) : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एच0आर0 श्रीनिवास की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक का आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉo चंदशेखर सिंह ने किया। उन्होनें कहा कि दरभंगा जिला में निर्वाचन कार्यालय का कार्य संतोषप्रद है। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जिला के निर्वाचन से संबंधित कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी देने को कहा। समीक्षा के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को आसन् बाढ़ के पूर्व सभी कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया। भी0भी0 पैट हेतु नये गोदाम का निर्माण कार्य भी अविलम्ब प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया। बैठक के बाद स्वयं भी0भी0 पैट गोदाम के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने की भी बात उन्होनें कही। मतदाता सूची में नियमानुसार डिलीशन को भी उन्होनें आवश्यक बताया। ई0आर0ओ0 नेट पर ज्यादा ध्यान देने की बात भी उन्होनें कही। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण (रैषनलेजाइषन) सही तरीके से करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अभी से ही प्रयास करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी शीर्षत् कपिल अषोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय), पटना, उप विकास आयुक्त डॉo कारी प्रसाद महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिरौल/सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
May 14, 2018

12.05.2018 (दरभंगा) : सोशल मीडिया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के नाम पर बने ग्रुप तथा अन्यथा अन्य नाम से बने ग्रुप पर कभी-कभी ऐसा समाचार या तथ्य भी प्रेषित हो रहा है जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है। कई तथ्य बिना पुष्टि के सीधे कट-पेस्ट /फॉरवर्ड किये जा रहे हैं। इन सबों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया यथा व्हाट्सप्प, फेसबुक आदि के ग्रुप एडमिन एवं सदस्यों के लिए निम्नांकित अनुदेश डीएम, एसएसपी द्वारा दिया गया है। (a) ग्रुप एडमिन वही बने जो उस ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हों। (b) अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से ग्रुप एडमिन पूर्णतः परिचित होने चाहिए। (c) ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार जो अफवाह बन जाए, पोस्ट किये जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को हटाना चाहिए। (d) अफवाह/भ्रामक तथ्य/सामाजिक समरसता के विरुद्ध तथ्य पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सुचना दी जानी चाहिए। (e) ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। (f) दोषी पाए जाने पर आईटी एक्ट/साइबर क्राइम तथा आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। (g) किसी भी धर्म के नाम पर भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट किसी भी ग्रुप में डाले जाने पर समाज में तनाव उत्पन्न होने की संभावना रहती है - ऐसे पोस्ट करने या किसी अन्य ग्रुप को फॉरवर्ड करने पर आईटी एक्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप एडमिन की भी जिम्मेवारी तदनरूप निर्धारित की जाएगी।
May 13, 2018

11.05.2018 (दरभंगा) : आज एसएसपी कार्यालय में वार्ड पार्षद के साथ एसएसपी मनोज कुमार ने बैठक की। उनके द्वारा बताये हुए विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव से अवगत हुए। सबसे पहले मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया संग पार्षदों ने एसएसपी मनोज कुमार को पाग, चादर, पुषगुच्छ से सम्मानित किया। बारी-बारी से सभी पार्षद ने अपने वार्डों के समस्याओं से अवगत करवाते हुए एसएसपी से कहा की अतिक्रमण, अवैध शराब की बिक्री, अवैध बस-ऑटो पार्किंग, ट्रैफिक जाम, स्ट्रीट लाइट की कमी, नशाखोरी, cctv की पर्याप्त व्यवस्था न होना, अनियमित पुलिस पेट्रोलिंग आदि मुख्य रूप से समस्याएं हैं। श्रीमती वैजयंती खेड़िया ने कहा की एलईडी लाइट के लिए एग्रीमेंट हुआ है जल्द ही पुर शहर में लाइट लग जायेगा। एसएसपी मनोज कुमार ने सभी समस्याओं एवं सुझाव से अवगत होते हुए सभी पार्षद से कहा की अपने-अपने वार्ड में 25 योग्य volunteers तैयार करें। श्री कुमार ने पार्षदों से कहा की सक्षम लोगों को cctv लगाने के लिए प्रेरित करें तथा उनसे ये जरूर कहें की cctv को इनवर्टर से कनेक्ट कर रखें। उन्होंने पार्षदों से कहा की अपने-अपने वार्ड में cctv लगाने की व्यवस्था जरूर करें। cctv लगवाने के लिए उन्होंने मेयर से भी अनुरोध किया। एसएसपी ने कहा की हर वार्ड में अतिक्रमण है, इसके लिए उन्होंने पार्षदों से कहा की वार्ड में जागरूकता फ़ैलाने की आवश्यकता है। श्री कुमार ने एक अनोखा पहल करते हुए कहा की हर महीने के पहले शनिवार को जन संवाद गोष्ठी का आयोजन हर थाना स्तर पर किया जाएगा, जिसमे आम लोगों से संवाद स्थापित होगा। एसएसपी के इस बेहतर पहल को सुन मीटिंग में उपस्थित मेयर सहित सभी पार्षदों ने जोरदार तालियों से इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने पार्षदों से कहा की शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में आपलोगों का सहयोग अनिवार्य है। उक्त बैठक में शहर के कई पार्षदगण, सदर एसडीपीओ अनुज कुमार, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता उपस्थित थे।
May 13, 2018

09.05.2018 (दरभंगा) : एसएसपी मनोज कुमार ने एसडीपीओ सदर, इंस्पेक्टर सदर, इंस्पेक्टर विस्वविद्यालय, ट्रैफिक प्रभारी, QRT के साथ दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड व ऑटो स्टैंड का निरिक्षण किया। टेम्पो चालकों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनी। उनसे मारपीट कर अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सभी चालकों ने एक स्वर में उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की थी। एसएसपी द्वारा सभी चालकों को अनुशासन में रहने के लिए नशीहत दी गई। बिना लाइसेंस वाहन नही चलाना, अश्लील म्यूजिक नही बजाना, चौक-चौराहों पर गाड़ी नही रोकना, महिला यात्री को सुनसान जगह पर नही उतारना, ड्राइविंग करते समय वर्दी धारण करना, कोई भी नशा नहीं करना, आदि। उन्होंने कहा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए टेम्पो चालको का सहयोग अति आवश्यक होगा।