DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

आरक्षित सीटों पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन हेतु हुई बैठक

May 20, 2018
18.05.2018 (पटना) : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों के प्रथम प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन नामांकन हेतु बैठक की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निजी विद्यालय में चयनित बच्चों के नामांकन में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी श्री कुमार रवि द्वारा दिनांक 24.04.2018 को पटना जिला के 371 निजी विद्यालयों में 2487 अभिवंचित वर्ग के बच्चों को लॉटरी निकाल कर चयनित किया गया था। उक्त 2487 बच्चों में से 856 बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों द्वारा लिया गया है। बाकी नामांकन प्रक्रिया में है। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को यह जानकारी दी गई की कुछ विद्यालयों द्वारा चयनित बच्चों के नामांकन के समय पोशाक एवं पाठ्य पुस्तक के लिए पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत चयनित बच्चों के नामांकन के लिए कोई भी राशि देय नहीं होगी, और इस संबंध में कोई निजी विद्यालय का शिकायत प्राप्त होता है तो उनके खिलाफ शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों के द्वारा पूर्व से निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत स्वेच्छा से बच्चों का नामांकन किया गया है तो उसकी मान्यता नहीं दी जाएगी। उन्हें किसी भी प्रकार का प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अभिवंचित वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत नामांकन नहीं लिए जाने के आधार पर आवश्यक कानूनी करबाई की जाएगी। बैठक में यह जानकारी दी गई कि चयनित विद्यालय में चयनित बच्चों के घर से ज्यादा दूरी है एवं चयनित बच्चे वहां नामांकन लेने को इच्छुक नहीं हैं तो उनसे आवेदन प्राप्त कर लिया जाय तथा नजदीक के विद्यालयों में उनका आवेदन स्थानांतरित किया जाय ताकि बाद में उन्हें लॉटरी के माध्यम से चयनित होने का मौका मिले।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों को ऑनलाइन प्रक्रिया से नामांकन के लिए schooglinkapp से अब तक नहीं जोड़ा गया है उन्हें शीघ्र जोड़े। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश दिया गया कि जिन निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुरूप यदि अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन में आना.कानी किया जा रहा हो अथवा उन से किसी मद में राशि की मांग की जा रही है तो वैसे निजी विद्यालयों से स्पष्टीकरण पूछ कर अवगत कराया जाय ताकि वैसे विद्यालयों पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी श्री रवि ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फतुहा के कार्यों की सराहना की । उनके द्वारा स्वंय अभिरुचि लेकर सभी चयनित बच्चों का नामांकरण कराया गया।

बैठक में जिलाधिकारी कुमार रवि के अलावे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान श्रीमती विभा कुमारी सभी सी.डी.पी.ओ. schooglinkapp के हिमाशु अग्रवाल, शांतनु, एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

विदाई

May 20, 2018
Dbg

18.05.2018 (दरभंगा) : पूर्व आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा एच आर श्रीनिवास को आज दरभंगा प्रमंडल के सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिला के जिला पदाधिकारीगण उपस्थित थे, साथ ही प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सबों ने आयुक्त के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं उनसे आगे भी मार्गदर्शन देते रहने का अनुरोध किया।

निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक का हुआ आयोजन

May 20, 2018
dbg

18.05.2018 (दरभंगा) : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एच0आर0 श्रीनिवास की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक का आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉo चंदशेखर सिंह ने किया।

उन्होनें कहा कि दरभंगा जिला में निर्वाचन कार्यालय का कार्य संतोषप्रद है। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जिला के निर्वाचन से संबंधित कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी देने को कहा। समीक्षा के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को आसन् बाढ़ के पूर्व सभी कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया। भी0भी0 पैट हेतु नये गोदाम का निर्माण कार्य भी अविलम्ब प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया। बैठक के बाद स्वयं भी0भी0 पैट गोदाम के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने की भी बात उन्होनें कही। मतदाता सूची में नियमानुसार डिलीशन को भी उन्होनें आवश्यक बताया।

ई0आर0ओ0 नेट पर ज्यादा ध्यान देने की बात भी उन्होनें कही। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण (रैषनलेजाइषन) सही तरीके से करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अभी से ही प्रयास करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी शीर्षत् कपिल अषोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय), पटना, उप विकास आयुक्त डॉo कारी प्रसाद महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिरौल/सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प,फेसबुक के ग्रुप एडमिन एवं सदस्यों के लिए जिला प्रशासन का संयुक्त अनुदेश

May 14, 2018
Darbhanga

12.05.2018 (दरभंगा) : सोशल मीडिया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के नाम पर बने ग्रुप तथा अन्यथा अन्य नाम से बने ग्रुप पर कभी-कभी ऐसा समाचार या तथ्य भी प्रेषित हो रहा है जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है। कई तथ्य बिना पुष्टि के सीधे कट-पेस्ट /फॉरवर्ड किये जा रहे हैं। इन सबों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया यथा व्हाट्सप्प, फेसबुक आदि के ग्रुप एडमिन एवं सदस्यों के लिए निम्नांकित अनुदेश डीएम, एसएसपी द्वारा दिया गया है।
(a) ग्रुप एडमिन वही बने जो उस ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हों।
(b) अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से ग्रुप एडमिन पूर्णतः परिचित होने चाहिए।
(c) ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार जो अफवाह बन जाए, पोस्ट किये जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को हटाना चाहिए।
(d) अफवाह/भ्रामक तथ्य/सामाजिक समरसता के विरुद्ध तथ्य पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सुचना दी जानी चाहिए।
(e) ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
(f) दोषी पाए जाने पर आईटी एक्ट/साइबर क्राइम तथा आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
(g) किसी भी धर्म के नाम पर भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट किसी भी ग्रुप में डाले जाने पर समाज में तनाव उत्पन्न होने की संभावना रहती है - ऐसे पोस्ट करने या किसी अन्य ग्रुप को फॉरवर्ड करने पर आईटी एक्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रुप एडमिन की भी जिम्मेवारी तदनरूप निर्धारित की जाएगी।

एसएसपी ने की वार्ड पार्षदों के साथ बैठक

May 13, 2018
Darbhanga

11.05.2018 (दरभंगा) : आज एसएसपी कार्यालय में वार्ड पार्षद के साथ एसएसपी मनोज कुमार ने बैठक की। उनके द्वारा बताये हुए विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव से अवगत हुए।

सबसे पहले मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया संग पार्षदों ने एसएसपी मनोज कुमार को पाग, चादर, पुषगुच्छ से सम्मानित किया। बारी-बारी से सभी पार्षद ने अपने वार्डों के समस्याओं से अवगत करवाते हुए एसएसपी से कहा की अतिक्रमण, अवैध शराब की बिक्री, अवैध बस-ऑटो पार्किंग, ट्रैफिक जाम, स्ट्रीट लाइट की कमी, नशाखोरी, cctv की पर्याप्त व्यवस्था न होना, अनियमित पुलिस पेट्रोलिंग आदि मुख्य रूप से समस्याएं हैं। श्रीमती वैजयंती खेड़िया ने कहा की एलईडी लाइट के लिए एग्रीमेंट हुआ है जल्द ही पुर शहर में लाइट लग जायेगा। एसएसपी मनोज कुमार ने सभी समस्याओं एवं सुझाव से अवगत होते हुए सभी पार्षद से कहा की अपने-अपने वार्ड में 25 योग्य volunteers तैयार करें।

श्री कुमार ने पार्षदों से कहा की सक्षम लोगों को cctv लगाने के लिए प्रेरित करें तथा उनसे ये जरूर कहें की cctv को इनवर्टर से कनेक्ट कर रखें। उन्होंने पार्षदों से कहा की अपने-अपने वार्ड में cctv लगाने की व्यवस्था जरूर करें। cctv लगवाने के लिए उन्होंने मेयर से भी अनुरोध किया। एसएसपी ने कहा की हर वार्ड में अतिक्रमण है, इसके लिए उन्होंने पार्षदों से कहा की वार्ड में जागरूकता फ़ैलाने की आवश्यकता है। श्री कुमार ने एक अनोखा पहल करते हुए कहा की हर महीने के पहले शनिवार को जन संवाद गोष्ठी का आयोजन हर थाना स्तर पर किया जाएगा, जिसमे आम लोगों से संवाद स्थापित होगा। एसएसपी के इस बेहतर पहल को सुन मीटिंग में उपस्थित मेयर सहित सभी पार्षदों ने जोरदार तालियों से इस पहल का स्वागत किया।

उन्होंने पार्षदों से कहा की शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में आपलोगों का सहयोग अनिवार्य है। उक्त बैठक में शहर के कई पार्षदगण, सदर एसडीपीओ अनुज कुमार, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।