DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

नशा को सख्ती से बंद करने के लिए ठोस उपाय करें प्रशासन

July 15, 2018
Dbg

04.07.2018 (दरभंगा) : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा शहर को नशामुक्त बनाने के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर नगर अध्यक्ष मनीष पांडेय के सफल नेतृत्व में हुआ।

यूनियन के सदस्यों ने कहा की शहर में में बिक रहे ड्रग्स, गाजा, भांग, कोरेक्स, व्हाइटनर, थिनर, नशीले टेबलेट आदि को सख्ती से बंद किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य उज्जवल हो।

धरना को संबोधित करते हुए रिव्यू सदस्य सेनानी गोपाल चौधरी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान समय में युवाओ का भविष्य शहर में बिक रहे नशीले पदार्थ के वजह से चौपट हो रहा है। युवाओं का आकर्षण गलत पदार्थों के सेवन की ओर बढ़ना व्यापक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की हमारे शहर व मिथिला के अव्यवस्थित प्रसाशनिक व्यवस्था से युवाओ को नशा करने में आसानी व छूट मिल रही है।

नीरज शेखर ने युवाओं की ओर इशारा व सलाह देते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे युवाओ का अनमोल जीवन समय से पहले मौत का शिकार हो जाता है। नशा बर्बादी का दूसरा नाम है। नशे के शिकार हुए युवा में काम करने की क्षमता कम होती जाती है। नशे के चक्कर में लोग घर-बार बेच डालते हैं, और समाज से उनका नाता टूट जाता है। शराब, गांजा, भांग, चरस, अफीम, ताडी़ आदि नशे वास्तविक जीवन से पलायन करने की इसी मनोवृत्ति के परिचायक है।

संगठन मंत्री अविनाश भारद्वाज ने कहा कि धरना का उद्देश्य दरभंगा व मिथिला के प्रशासनिक पदाधिकारी तक आवाज पहुँचना है, की नशा को सख्ती से बंद करने हेतु इस नेक कार्य के लिए ठोस उपाय करें तथा मिथिला के युवाओं को ड्रग्स, गाजा, भांग, कोरेक्स, व्हाइटनर, थिनर, नसीला टेबलेट से मुक्ति दिलाये। जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा नशे को स्वीकार करके खुद को ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को तबाह करते हैं। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बाहर आना चाहिए, और इसकी चिंता पूरे समाज को करनी चाहिए। युवाओं को सोचना होगा कि जिस बुड़ाई को वे खरीद रहे हैं, कहीं उसका पैसा उनके स्वास्थ्य के साथ ही पूरे देश और समाज को भी तबाह तो नहीं कर रहा है। नशीली दवाओं पर खर्च हुए पैसों से ड्रग्स माफिया अपना जाल फैला सकते हैं।

धरना उपरांत यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीएम, एसएसपी व एसएचओ को एक ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया की दरभंगा शहर को नशा मुक्त बनाने हेतु ठोस कदम उठायें। ज्ञापन में मुख्य रूप से इन बिंदुओं का जिक्र किया गया।
(a) शहर में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालो की शीघ्र गिरफ्तारी हो।
(b) युवाओं व किशोरों के नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए।
(c) नशीले पदार्थों के बिक्री रोकने हेतु एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाय।
(d) चिकित्सक के बिना सलाह के नशीले दवाइयों के बिक्री पर रोक लगे।
मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय धरना स्थल पर बहादुरपुर अध्यक्ष आदित्य कुमार झा,प्रवीण कुमार झा, सरोज कुमार, विवेकानंद झा, दीपंकर झा, अभिषेक झा (MLSM छात्र संघ अध्यक्ष), अभिजीत झा, प्रवीण समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरना का संचालन प्रवीण ने किया।

गौरतलब है की sdpo दिलनवाज अहमद जब दरभंगा में कार्यरत थे तो उनके द्वारा नशे के खिलाफ कई दिनों तक व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया था जिसमे काफी सफलता भी मिली थी।

एसएसपी ने की त्वरित कारवाई, दो हुए निलंबित

July 15, 2018
03.07.2018 (दरभंगा) : दैनिक अखबार के छायाकार राहुल कुमार गुप्ता ने बताया की लहेरियासराय थाना अन्तर्गत टावर से लेकर कमर्शियल चौक के बीच ट्रैफिक जाम को क्लियर करवा रहे दो पुलिसकर्मी ने उसे बुरी तरह पीटा। जिसमे उसका कैमरा और चश्मा टूट गया। राहुल ने बताया की पुलिस की गाड़ी उस जाम से होकर गुजर रही थी, जिसको यूनिवर्सिटी थाना के दोनों पुलिसकर्मी जाम क्लियर करवा रहे थे जिस दौरान कई पब्लिक पर भी डंडे चला रहे थे, और जब मैंने अपना परिचय दिया तो मुझे और पीटने लग गए। इस घटना से दुखी होकर पीड़ित राहुल ने लहेरियासराय थाना में एफ आई आर दर्ज करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मनोज कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी दोनों पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। वहीँ इस घटना की निंदा करते हुए पत्रकार समूह ने बैठक कर एसएसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना की। बड़ा सवाल यह है की छायाकार राहुल कुमार गुप्ता के अनुसार जब उसने अपनी पहचान बतायी तो दोनों पुलिसकर्मी उसपर उग्र क्यों हो गए ?

दरभंगा के धरोहर को बचाना है, धरोहर बचाओ अभियान शुरू

July 15, 2018
Dbg

02.07.2018 (दरभंगा) : धरोहर बचाओ अभियान के तहत (सभापति- प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति-सह-हायाघाट-विधायक) अमरनाथ गामी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने लहेरियासराय स्थित धरनास्थल से आयुक्त कार्यालय तक मार्च निकाल कर आयुक्त मयंक वड़वड़े को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौपने के उपरान्त मीडिया से बात करते हुए विधायक श्री गामी ने कहा की दरभंगा राजकिला करोड़ों मैथिल के भावनाओं से जुड़ा हुआ है तथा स्मिता का प्रतीक है, उसे बचाना है। उन्होंने कहा की चार साल पूर्व भूकंप में किला का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा वहां पर नोटिस बोर्ड लगा दिया गया था, की इस रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है, कृपया वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। उन्होंने कहा की आजतक उस क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मत नहीं हो सका। विधायक श्री गामी ने कहा की इस ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए किला का मरम्मत होना चाहिए तथा किले के अंदर जो जलाशय है, उसे बार-बार भरने का जो प्रयास किया जा रहा है, उसपर अविलम्ब रोक लगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है की ग्लोबल वार्मिंग के कारण निजी जलाशय हो या सरकारी, उसे भरा नहीं जा सकता। उस जलाशय में मछली पालन या मखाना उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने कहा की पिछले कई सालों से वो लगातार प्रयासरत हैं, जिससे उन्हें सफलता मिली है, जलाशय को भरने से रोकने में। उन्होंने कहा की निजी भूखंड पर किनके अनुशंसा पर सड़क बनाया गया, सम्बंधित विभाग ने कैसे बना दिया, जांच किया जाए। श्री गामी ने कहा की ऐतिहासिक दिवार को तोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर देखने के बाद आज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने यहाँ उपस्थित होकर आयुक्त से मांग की है की, दिवार की मरम्मत करवाई जाए, तथा जो लोग भी इस गलत कार्य में सम्मिलित हैं उनपर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा की धरोहर बचाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।

आयुक्त श्री मयंक वड़वड़े ने कहा की दरभंगा के धरोहर ऐतिहासिक राजकिला को जो तोडा गया है तथा जलाशय को जो भरने का काम किया गया है, उसकी जांच की जायेगी। आयुक्त श्री वड़वड़े ने कहा की पुरात्तव विभाग को भी पटना से बुलाया जाएगा, जांच होगी, तथा कमिटी बनाकर इसका निराकरण किया जाएगा।

अनाधिकृत पार्किंग ना हो

July 01, 2018
patna

30.06.2018 (पटना) : डीएम कुमार रवि ने पुलिस अधीक्षक यातायात, जिला परिवहन पदाधिकारी,एवं नगर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, पटना को निर्देश दिया है कि न्यू बाईपास, बेली रोड, एवं गाँधी मैदान में स्कूली बसों का अनाधिकृत पार्किंग न हो।

डीएम श्री रवि ने बताया कि न्यू बाईपास, बेली रोड एवं गाँधी मैदान में स्कूली बसों को यत्र-तत्र पार्किंग कर दिया जाता है। जबकि स्कूली बस संबंधित विद्यालय परिसर या अन्य पार्किंग स्थल में रहना चाहिए। उन्होंने कहा की यदि संचालक के माध्यम से ऐसे बसों को संचालित किया जाता है तो संचालक द्वारा निर्धारित किये गये परिसर में ही बसों को पार्क किया जाना चाहिए। प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि ऐसे स्कूल बसों को खासकर न्यू बाईपास, बेली रोड एवं गाँधी मैदान स्थित खाली सड़कों पर अनाधिकृत रूप से यत्र-तत्र सड़क के किनारे खड़ी कर दी जाती है, जिसके कारण अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे सभी विद्यालयों एवं उसकी संचालित बसों की पहचान के लिए पदाधिकारियों की टीम प्रतिनियुक्त कर सर्वे करा लें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित पार्किंग स्थल में यदि स्कूली बसों की पार्किंग नहीं की जाती है तथा न्यू बाईपास, बेली रोड एवं गाँधी मैदान स्थित खाली स्थलों में यत्र-तत्र पार्किंग की जाती है तो ऐसे स्कूली बसों का निबंधन रद्द करें। साथ ही साथ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदित करें।

बाबा नागार्जुन के जयंती पर कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

July 01, 2018
Hajipur

30.06.2018 (हाजीपुर) : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में नागार्जुन जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी व कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने नागार्जुन के जीवन और रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की कवि/लेखक नागार्जुन हमेशा से समाज की बेहतरी के लिए आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने संसार के लिए जो सपना देखा उसे पूरा करने के लिए कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना भी करते रहे हैं। उनका वक्तव्य था कि नागार्जुन की रचनाओं में शोषित, पीड़ित जनों की वाणी मुखर हुई है। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार अशोक कुमार प्रजापति ने कहा की नागार्जुन जनता के कवि थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से उपस्थित साहित्य प्रेमी कर्मचारियों ने भी बाबा नागार्जुन की रचनाओं एवं उनके जीवन पर अपने विचार प्रकट किए। यह कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था। प्रथम सत्र में जहाँ नागार्जुन के ऊपर परिचर्चा का आयोजन हुआ, वहीं दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ।

इस कवि गोष्ठी में विभिन्न साहित्य प्रेमी कर्मचारियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। वक्ताओं का आमतौर पर मानना था कि राजभाषा विभाग द्वारा बिहार के विभिन्न कवि/साहित्यकारों पर राजभाषा विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों से उन्हें बहुत खुशी हुई है, और इसी क्रम में सृजनात्मक वातावरण का भी निर्माण हो रहा है। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।