DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

लहरिया कट बाइकर्स पर पटना पुलिस ने कसा शिकंजा, एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में जबरदस्त कार्रवाई

September 15, 2018
Patna
एसएसपी मनु महाराज
(फाइल फोटो)

15.09.2018 (पटना) : एसएसपी मनु महाराज ने लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स की हरकतों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पटना में विशेष मुहीम ( Anti Race Driving Cell ) चलाने का निर्देश दे दिया है। एसएसपी ने बताया की इस मुहीम के अंतर्गत महज दो दिन में कुल 508 लहरिया कट बाइकर्स पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिससे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बतौर जुर्माना 70 हजार 400 रूपए की राशि वसुल की गयी तथा बॉन्ड भी भरवाया गया जिससे ऐसी गलती दुबारा ना करे। गौरतलब है की एसएसपी पटना एवं एसपी ट्रैफिक, पटना के निर्देशन के आलोक में जिले के मो. मसलेउद्दीन पुलिस उपाधीक्षक, प्रारक्ष, नवीन पुलिस केंद्र पटना के नेतृत्व में पटना के विभिन्न थानों के टीम वर्क से लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स को पकड़ने में सफलता मिली है। एसएसपी मनु महारज ने बताया ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पितृपक्ष मेले में साफ़-सफाई की हो विशेष व्यवस्था

September 14, 2018
patna

14.09.2018 (पटना) : सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गया समाहरणालय सभा कक्ष में पितृपक्ष मेला महासंगम 2018 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।

इस बैठक में डीएम अभिषेक सिंह ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पितृपक्ष मेला 2018 से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों से सीएम को अवगत कराया। डीएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला 2018 के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन हेतु कई तरह की तैयारियां की गयी हैं। इसके अन्तर्गत 16 कार्य समितियों का गठन, आगन्तुकों के लिए आवासन, जलापूर्ति, शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, 72 स्थानों पर पुलिस शिविर, 192 स्थानों पर सी0सी0टीवी, जगह-जगह दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा सुविधा हेतु स्वास्थ्य शिविर, यातायात एवं परिवहन की व्यवस्था के लिए रिंग बस सहित आनेवाले श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं एवं सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने सीएम को बताया कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच, सड़क एवं नाली मरम्मत, क्राउड कंट्रोल, सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती, मोबाइल एप्प, कॉल सेंटर, वेबसाइट एवं हेल्पलाइन नम्बर (8448596580) के माध्यम से पितृपक्ष मेला 2018 से संबंधित हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। पितृपक्ष मेला 2018 के संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गए लघु वृत्तचित्र ‘पितृपक्ष महासंगम’ को भी सीएम के समक्ष प्रदर्शित किया गया।

समीक्षा बैठक के क्रम में सीएम नितीश कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेले मे बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। यह राजकीय मेला है ऐसे में साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा प्रबंध होना चाहिए। सीएम ने निर्देश दिया कि घाटों, तालाबों एवं रास्तों की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तालाबों की स्वच्छता का विशेष रुप से ख्याल रखना होगा क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु तालाबों में स्नान करते हैं, इसलिए पानी की स्वच्छता के साथ-साथ उसकी निकासी भी आवश्यक है। सीएम ने कहा कि हर हाल में चैबीसों घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लावारिस पशु शहर के अंदर विचरण कर रहे हैं उन्हें पकड़कर गौशाला में रखने की तत्काल व्यवस्था की जाए। सीएम ने निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेले में आने वाले दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि शौचालय की नियमित सफाई होनी चाहिए। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखने की आवश्यकता है। रेलवे के सभी प्लेटफार्म पर सी0सी0 टीवी लगाने का तत्काल प्रबंध किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनपुन तक परिवहन व्यवस्था का सुचारु रुप से परिचालन हो। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में लगे जर्जर बिजली के तारों को जल्द बदला जाए, पैसे की कोई कमी नहीं है जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। समीक्षा बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री ने गया में लगने वाले रोप-वे के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजगीर और बांका में रोपवे का काम हो रहा है ऐसे में यहां पर क्या दिक्कतें आ रही हैं उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

आपसी प्रेम एवं सौहार्द को रखेंगे कायम

September 14, 2018
darbhanga

14.09.2018 (दरभंगा) : समाहरणालय स्थित सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांति समिति तथा मुहर्रम कमेटी के सदस्य एवं गणमान्य ने कहा की आपसी प्रेम एवं सौहार्द दरभंगा की पहचान रही है। सभी लोग मिलकर इसे कायम रखेंगे एवं यहां की गंगा जमुनी तहजीब को और मजबूत करेंगे। सभी लोगों ने कहा कि गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा एवं मुहर्रम तथा अन्य त्यौहारों के शांतिपूर्ण आयोजन में पूर्व की तरह सभी लोग मिलजुलकर काम करेंगे एवं प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शहर की कुछ महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाओं से समन्धित समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिसमे मुख्य रूप से तेज आवाज में लाउडस्पीकर एवं डीजे बजाने पर नियंत्रण, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोडिंग पर रोक लगाने की जरूरत, महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी लगे, स्ट्रीट लाइट तथा पेयजल एवं साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था, सोशल मीडिया की निगरानी, संवेदनशील जगहों पर पुलिस की अनवरत प्रतिनियुक्ति करने तथा जुलूस के दौरान यातायात की उचित व्यवस्था आदि का जिक्र किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने समस्याओं से सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी को निर्देश दिया की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जिला के सभी डीजे एवं लाउडस्पीकर संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें यह निर्देश देने को कहा कि वह भड़काऊ गाना न बजाएं एवं ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करें। मोहर्रम कमेटी एवं पूजा समिति के जुलूसों के संदर्भ में कहा गया कि वे पूर्ण रूप से भरा हुआ अपना आवेदन जल्दी जमा कर दें जिससे एसडीओ तथा एसडीपीओ को समय पर जुलूसों का लाइसेंस निर्गत करने में सुविधा हो।

darbhanga

डीएम ने कहा की असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। जो भी नियम के विरुद्ध काम करेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा की महत्वपूर्ण जगहों पर मेडिकल टीम एवं फर्स्ट एड बॉक्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। पीएचईडी एवं नगर निगम के तरफ से पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया। नगर निगम के अधिकारी से कहा गया कि वह साफ-सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था करें। जहां-जहां जरूरत हो चुना तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें। सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि किसी जगह पर कोई समस्या हो तो इसकी सूचना प्रशासन को तुरंत दें। लोग सड़क जाम या अन्य विध्वंसक गतिविधि में शामिल होकर कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने पूर्व के अवसरों पर मुहर्रम कमेटी एवं शांति समिति के सदस्य तथा जिला के प्रबुध्द लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा की रैपिड एक्शन फोर्स, ब्लैक कमांडो, दंगा नियंत्रण बल, सहित पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल जिला में उपलब्ध रहेंगे। सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। उन्होंने कहा की ट्रिपल लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा जबरन चंदा वसूलने वालों पर पुलिस की नजर है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल नजर रख रहा है जो भी गलत करने की कोशिश करेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही होगी।

हिंदी दिवस समारोह का हुआ आयोजन

September 14, 2018
darbhanga

14.09.2018 (दरभंगा) : प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय दरभंगा में हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े ने कहा कि हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है। यह जन जन की भाषा है। कार्यालयों के लिये यह बहुत उपयोगी है। देश को एकता के सूत्र में बांधने में हिंदी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कोई भाषा छोटी या बड़ी नहीं होती है। सभी भाषाओं का समाज के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने हिंदी टिप्पण लेखन में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सुनील श्रीवास्तव, शशिकांत विद्यार्थी तथा फणीश्वर पासवान एवम प्रारूप लेखन के लिए रतीश कुमार झा, एखलाकु रहमान एवं ज्वाला शर्मा को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव विनय कुमार ,क्षेत्र विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

अपराधियों को क़ानून की ताकत से अवगत कराएं, विधि व्यवस्था और बेहतर करने के उद्देश्य से एसएसपी ने दिया विशेष निर्देश

September 13, 2018
darbhanga
एसएसपी मनोज कुमार
(फाइल फोटो)

13.09.2018 (दरभंगा) : विधि व्यवस्था और बेहतर करने के उद्देश्य से एसएसपी मनोज कुमार ने क्राइम मीटिंग में कहा की कोई भी त्यौहार हो न्यूसेन्स करने वाले बिलकुल बचने नहीं चाहिए चाहे कोई भी हो। आवश्यकता पड़ने पर crpc की धारा 107/110/116 की कार्रवाई तुरंत करें। उन्होंने कहा की पर्व-त्योहारों के मौकों पर मामलों को तूल देने वाले व्यक्तियों पर CCA अचूक रूप से लगा दें। क्राइम मीटिंग में सांप्रदायिक सभी पुराने मामले को स्पीडी ट्रायल करने का निर्णय लिया गया।

एसएसपी ने कहा की पुलिस पूरक एवं सहयोगी की भूमिका निभाए तथा शांति-समिति और वॉलंटियर को मजबूत बनायें। सभी वॉलंटियर को परिचय पत्र जारी करें। उन्होंने कहा की जुलूस को शांतिपूर्ण निकालना लाइसेंस धारी एवं कमिटी की जिम्मेदारी होगी। एसएसपी ने कहा की कोई भी कमिटी पुलिस के बिना संज्ञान एवं सहमति के कोई कार्यक्रम ना करें अन्यथा गड़बड़ होने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एसएसपी ने कहा की पर्व त्योहार के नाम पर देर रात ट्रिपल राइड एवं हुड़दंग को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने देर रात संदिग्ध मटरगस्ती करने वाले को देखते ही पुलिस को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की पर्व त्योहार को देखते हुए उचक्कों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी के स्तर पर ब्लैक कमांडो के 03 और QRT का गठन किया गया है। जिससे जिले में ब्लैक कमांडो की संख्या अब 33 हो गई है।

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की JSI/ASI से रूटीन में काम करवाएं। उन्होंने पदाधिकारियों को साफ़ लहजे में कह दिया की पुरे महीने में क्या कार्य किया इसका सम्पूर्ण ब्यौरा संतोषपूर्ण मिलने पर ही वेतन की निकासी की जाएगी अन्यथा काम नहीं तो वेतन नहीं। उन्होंने क्राइम मीटिंग में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की उनके द्वारा की गयी किसी भी तरह की गलतियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ उसी थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। एसएसपी ने बेहतर कार्यशैली से खुश होकर दर्जनों पदाधिकारी को पुरुष्कृत किया जिसमे टाउन थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष, के अलावा बिरौल एवं बेनीपुर अनुमण्डल के अधिकांश थानाध्यक्ष शामिल हैं। एसएसपी ने बताया की इस बार रिपोर्टिंग से दोगुना कांडो का निष्पादन किया गया। पिछले दो माह में रिपोर्टिंग के अलावा 300 अतिरिक्त कांडो का निस्तारण हुआ। उन्होंने कहा की अगले माह 300 अतिरिक्त कांडो के निष्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा की बहादुरपुर, टाउन, लहेरियासराय, यूनिवर्सिटी एवं सदर थाने के एक-एक कांडो की समीक्षा खुद करेंगे बाकी थानों के कांडो की समीक्षा Dysp करेंगे।

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा की जमीनी विवाद के मामले को प्रमुखता से लेते हुए हर शनिवार को कानूनी कार्रवाई करें तथा जो ज्यादा विवादित मामला हो उसे Dysp खुद संज्ञान लें। उन्होंने कहा की जमीन विवाद मामले में थानाध्यक्ष या पुलिस पदाधिकारी साफ मनसा से इंसाफ करे। सही पक्ष को सही राय दे ,कानून का संरक्षण देकर पीड़ित को राहत पहुंचाएं। सिविल विवाद में आपराधिक कार्रवाई करने वाले पक्ष को कानून की ताकत से अवगत कराएं।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।