DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

डीएम ने किया रिकॉर्ड रूम का निरिक्षण

September 10, 2018
darbhanga

08.09.2018 (दरभंगा) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय स्थित जिला के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम के प्रभारी पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार को डीएम ने निर्देश दिया कि दूसरे जिलों से संबंधित जो रिकॉर्ड दरभंगा जिला के रिकॉर्ड रूम में है उसे उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित जिला में भेजने की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिकॉर्ड रूम में जितने रिकॉर्ड हैं सबकी सिलसिलेवार ढंग से एक सूची तैयार की जाए। रिकॉर्ड रूम में पड़े हुए पुराने एवं गैरजरूरी अभिलेखों को काफी दिनों से नष्ट नहीं किया गया हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक सप्ताह में इन गैरजरूरी अभिलेखों के विनष्टीकरण के कार्य किए जाएं। डीएम ने साफ-सफाई तथा सुरक्षा के सभी मानकों पर विशेष रुप से ध्यान देने को कहा। अग्निशामक यंत्रों के रिफिलिंग तथा रिकॉर्ड रूम के डेंटिंग पेंटिंग भी करा लेने को कहा गया। इस अवसर पर रिकॉर्ड रूम से संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

परंपरा को स्मरण करती "कजरी महोत्सव" में झूम उठे श्रोता

September 09, 2018
darbhanga

07.09.2018 (दरभंगा) : एम एम टी एम कॉलेज के सभागार में परंपरा को स्मरण करती कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ मेयर बैजयंति देवी खेड़िया ने दीप प्रजव्वलित कर किया। उप शास्त्रीय एवं लोक संगीत पर आधारित कजरी महोत्सव की इस सुरमई शाम को कई जाने माने कलाकारों ने अपने प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गन्धर्व कुमार झा के वेद ध्वनि के साथ शुरू हुए संगीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जहाँ डॉ.सुषमा झा ने मंगलाचरण गाया वहीँ एक से बढ़कर एक कजरी गीतों की प्रस्तुति पं. विनय कुमार झा एवं हरद्वार प्रसाद खंडेलवाल ने की, जिसे सुनकर श्रोता झूमने लगे।

darbhanga

अनुपमा मिश्रा, दीपक कुमार झा, राकेश किरण झा, माधव राय सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मणिकांत झा द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। महोत्सव के बीच में डॉ. बैधनाथ चौधरी बैजू ने घोषणा करते हुए कहा की इस वर्ष से मिथिला विभूति पर्व समारोह में प्रख्यात चिकित्सक स्व. गणपति मिश्र के पुण्य स्मृति में विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा चिकित्सा सेवा में उत्तम योगदान देने वाले एक चिकित्सक को डॉ. गणपति मिश्र चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी का प्रेस कॉन्फ्रेंस

September 06, 2018
darbhanga

05.09.2018 (दरभंगा) : राजद के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने आगामी चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। जिला कार्यकारिणी के बैठक के बाद खाजासराय स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की मीटिंग हुई है। जिसमे बूथ कमिटी को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा की हर प्रखंड में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बनाये जायेंगे। पंचायत के अध्यक्षों की नियुक्ति हो, इसलिए हर प्रखंड के लिए सीनियर लीडर में से एक-एक को प्रभारी बनाया गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर कुल 20 जगह की कमिटी बनाई जाएगी। इस कमिटी का काम होगा लोकसभा चुनाव और असेंबली चुनाव दोनों की तैयारी बेहतर ढंग से करना। मो. अली अशरफ फातमी ने कहा की 07 अक्टूबर को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा, जो की बहेड़ी प्रखंड के कटवासा गाँव के हाई स्कूल पर होगा। उन्होंने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर में दो सेशन होगा, जिसमे पहले ये बताया जायेगा की पार्टी में पंचायत स्तर से लेकर गाँव तक तथा बूथ स्तर की तैयारी कैसी होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सेशन के बारे में बताया की लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने क्या-क्या वादे किये और क्या पूरा हुआ, क्या बचा हुआ है, इस विषय पर गंभीरतापूर्वक समीक्षा होगी। उन्होंने बताया की अगर निकट समय में भी चुनाव होता है तो इसके लिए भी हमलोग लोग पूरी तैयारी में जुटे हैं।

आगामी चुनाव में महागठबंधन के उमीदवार के बारे में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया की इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने बताया की उनके द्वारा पार्टी से निवेदन किया गया है की दरभंगा से चार सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने मीडिया को बताया की जो लोग एयरपोर्ट की बात करते हैं उनसे ये पुछा जाए की अभी तक जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो कैसे एयरपोर्ट जल्द शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया की वो चाहते हैं की दरभंगा में नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने, ताकि जो लोग विदशों में रहते हैं उनके लिए सुविधा हो, तथा हज की सुविधा के लिए जो लोग गया जाते हैं, अगर यहाँ इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जायेगा तो यही से लोग जाया करेंगे। शहर के विकास पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा की जरा सा बारिश हो जाये तो शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा की एक दोनार के पास नाला निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था, लेकिन अभी तक बन नहीं पाया। मीडिया द्वारा आरक्षण के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की समाज में जो वाकई गरीब लोग हैं जिनको आवयकता है उनको सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा सुविधा जरूर मिलना चाहिए, चाहे वो कोई भी हों।

दुर्लभ पांडुलिपि, पुस्तक एवं दस्तावेज के संरक्षण के लिए एल.एन.एम.यू ने लिया संज्ञान

September 02, 2018
darbhanga

01.09.2018 (दरभंगा) : दुर्लभ पांडुलिपि, पुस्तक एवं दस्तावेज के संरक्षण के लिए इस यूनिवर्सिटी में महाराज कामेश्वर सिंह सामाजिक विज्ञान संस्थान एवं शोध पुस्तकालय के अन्तर्गत पांडुलिपि संरक्षण केंद्र एवं पांडुलिपि संसाधन केंद्र की स्थापना के निमित्त राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन, नई दिल्ली के साथ संधि पत्र पर हस्ताक्षर कर एल.एन.एम.यू ने बड़ा कदम उठाया। इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के निदेशक डॉ० प्रतापानन्द झा ने मिथिला विश्वविद्यालय की इस महती कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने पांडुलिपि संरक्षण के साथ साथ पांडुलिपि प्रकाशन में भी सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा के निदेशक डॉ० देवनारायण यादव ने संस्थान में 1000 वर्ष पुराने 12500 पांडुलिपि होने की जानकारी दी। उन्होंने इस कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया।

darbhanga

प्रतिकुलपति प्रो० जयगोपाल ने नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए संस्थान के निदेशक को योजनाबद्ध रूप में कार्य करने की सलाह दी तथा लक्ष्य निर्धारित कर संसाधन विकसित करने की राय दी। अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में कुलपति प्रो० सुरेन्द्र कुमार सिंह ने दरभंगा के महाराजा द्वारा विश्वविद्यालय को दुर्लभ पांडुलिपि एवं पुस्तक के रूप में दी गई अमूल्य धरोहर की रक्षा के लिए मिशन को योगदान के लिए साधुवाद दिया। पावर प्वाइंट के माध्यम से संतोष कुमार झा ने राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के तत्वावधान में फरवरी 2018 में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला से लेकर आज संधिपत्र हस्ताक्षर होने तक मिशन के अविस्मरणीय सहयोग को रेखांकित किया। कुलसचिव निशीथ कुमार राय ने मुख्य अतिथि से पांडुलिपि संरक्षण के साथ-साथ विश्वविद्यालय को राज दरभंगा से प्राप्त भव्य इमारतों की भी रक्षा में सहायता करने हेतु अनुरोध किया।

स्वस्थ शरीर के लिए खेल सबसे बड़ा मददगार

September 02, 2018
darbhanga

31.08.2018 (दरभंगा) : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और शरीर को स्वस्थ रहने में खेल सबसे बड़ा मददगार है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि खेल से हममें एकता एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। इससे नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लें एवं राज्य स्तर पर भी अपना उच्चतम प्रदर्शन करें तथा जिले का मान बढ़ाएं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय से आए प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, मशाल दौड़ में भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा देश की एकता एवं अखंडता तथा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनमोहक प्रदर्शन भी किए गये। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।