DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

मतदाता जागरूकता रथ रवाना

October 12, 2018
darbhanga

13.10.2018 (दरभंगा) : 31 अक्टूबर तक चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पूरे जिले में घूम-घूम कर मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए 10 मतदाता जागरूकता रथ को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया। डीएम ने लोगों से अनुरोध किया कि जिनकी उम्र 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष हो जाएगी वैसे लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएँ। किसी कारणवश जिनके नाम अभी वोटर लिस्ट में नहीं है वैसे लोग भी फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने 28 अक्टूबर को सभी बूथों पर आयोजित होने वाले मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने शुद्धिकरण से संबंधित विशेष अभियान में विशेष रूप से भाग लेने एवं लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया है। सभी 10 रथ जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांव एवं टोलों में घूम-घूम कर लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने तथा मतदान में वोट देने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, डीआरडीए निदेशक वसीम अहमद , राजनीतिक दल के प्रतिनिधि शैलेंद्र मोहन झा, दिव्यांग संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

पथ निर्माण कार्य की गति को तेज करें

October 12, 2018
darbhanga

12.10.2018 (दरभंगा) : कार्य की गति को और तेज कर जटमलपुर- हायाघाट- हथौड़ी पथ के निर्माण कार्य को फरवरी 2019 तक पूरा करें। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इस पथ के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण करते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को उक्त निर्देश दिए। पूरे पथ के नए सिरे से निर्माण के साथ-साथ इसकी वर्तमान चौड़ाई को 03 मीटर से बढ़ाकर साढे 05 मीटर किया जाना है। इससे इस पथ पर आवागमन और सुगम हो सकेगा। 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में पड़ने वाले सघन आबादी के क्षेत्र तथा बाजारों आदि में नाला बनवाने का भी निर्देश डीएम ने दिया, जिससे की जल निकासी आसानी से हो सके एवं लोगों को कोई असुविधा न हो। डीएम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कहा कि वह स्वयं इस पथ के निर्माण कार्य का अनुश्रवण करते रहे तथा स्वयं अपने अधीनस्थ अभियंताओं से नियमित रूप से निरीक्षण करा कर इसकी गुणवत्ता को भी सुनिश्चित कराएं। उक्त में निरीक्षण पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

विकास में सहभागी बनेगे एम.एल.एकेडमी स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र

October 08, 2018
darbhanga

07.10.2018 (दरभंगा) : 11 नंबर 2018 को एम. एल. एकेडमी स्कूल प्रांगन में दूसरा एल्यूमिनाई मिट का आयोजन किया जायेगा। जिसमे कई पूर्ववर्ती छात्रों के आगमन होने की संभावना है। इस मौके पर स्कूल के बोर्ड एवं इंटर की परीक्षा में फर्स्ट, सेकण्ड, थर्ड स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया से शेयर करते हुए एम.एल.एकेडमी एल्यूमुनाई एसोसिएशन की प्रथम वर्षगांठ पर स्कूल प्रांगन में आयोजित प्रेस मीट में एसोसिएशन के महासचिव मणिकांत झा ने बताया। श्री झा ने कहा की उत्तर बिहार के प्रमुख स्कूलों में से एक एम.एल.एकेडमी दरभंगा के पूर्ववर्ती छात्रों ने स्कूल के विकास में सहभागी बनाने का निर्णय लिया है। सभी पुराने छात्र अपने स्कूल के एसोसिएशन के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा की इस स्कूल के कई छात्र अपने-अपने फील्ड में सर्वोच्च स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले 07 अक्टूबर 2017 को दिल्ली में इस एसोसिएशन का प्रथम सम्मलेन आयोजित किया गया था। जिसमें इस स्कूल के करीब 350 पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया था। श्री झा ने कहा कि इस एसोसिएशन का पंजिकरण राष्ट्रीय स्तर पर करवाया गया है। उन्होंने कहा की हमलोगो की मंशा है कि सभी स्कूल के छात्र/छात्राएं अपना-अपना एसोसिएशन बनाये। सभी के मिलने से अपने आप ही क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही साथ सभी अपने जड़ से जुड़े रहेंगे।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल विश्व भारती, सुभाष शर्मा, प्रशांत झा, मनीष कुमार, संतोष झा, राकेश कुमार झा भानू, संजीव मिश्र, सुमन झा आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता से ही आम-जन निरोग रह सकते हैं

October 03, 2018
patna

02.10.2018 (पटना) : दिनांक 15/09/2018 से 02/10/2018 तक चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत आज गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर सुश्री चारु सिन्हा, भा0पु0से0 पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, के0रि0पु0बल के दिशा निर्देशन में ”ए0 जी0 कॉलोनी पार्क” पटना में वृहद पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एच0एस0 मल्ल पुलिस उप महानिरीक्षक, रामसुखपाल सिंह, कमाण्डेंट, एस0 के0 लिन्डा, कमाण्डेंट, अनिल विष्ट, कमाण्डेंट, अधिकारीगण, अधिनस्त अधिकारीगण एवं जवानों ने भाग लिया।

इस अभियान के तहत उपस्थित समस्त अधिकारीगण व जवानों ने मिलकर ए0 जी0 कॉलोनी पार्क परिसर में फैले गंदगी व जंगल झाड़ को साफ किया तथा यत्र-तत्र फेंके कूड़े-कचड़े को उठाकर डस्टबीन मे डाला। ए0 जी0 कॉलोनी पार्क परिसर में भ्रमण कर रहे आमजन व उनके परिजनों से गंदगी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया। उन्हें बताया गया कि स्वच्छता से ही आम जन निरोग रह सकते हैं। इस वृहद स्वच्छता अभियान को देख आम जन व उनके परिजन काफी जागरूक हुए तथा उन्होनें गंदगी नहीं फैलाने का वचन दिया, साथ ही स्वच्छता से मिलने वाले लाभों के बारे में उन्हें बताया गया। स्वच्छता जन-जन का अभियान है और जन भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक लोगों को आगे आना चाहिए। आज का बढता हुआ प्रदूषण संपूर्ण मानव-जाति के लिए अभिशाप बन गया है। इसी कारण पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता अभियान पर विशेष बल दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि सुश्री चारु सिन्हा, भा0पु0से0 पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर, के0रि0पु0बल के दिशा निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत बिहार सेक्टर के सभी बटालियन में स्वच्छता अभियान वृहद पैमाने पर चलाया गया। बिहार राज्य के सभी नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती इलाकों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात सुश्री चारु सिन्हा, भा0पु0से0 पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को अपने गाँव, घर, मुहल्ला तथा अपने आस-पास के ईलाकों को साफ व स्वच्छ रखने के साथ ही गंदगी नहीं फैलाने तथा दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकने कि शपथ दिलाई।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

October 03, 2018
darbhanga

02.10.2018 (दरभंगा) : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज के समय में बेहद प्रसांगिक हैं एवं उनके बताए रास्तों पर चलकर ही समाज एवं दुनिया में व्याप्त समस्याओं का समाधान हो सकता है।

कार्यक्रम में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी एक समरस समाज बनाने के हिमायती थे। उनके लिए सामाजिक एवं सांप्रदायिक समरसता का बहुत महत्व था। सत्य अहिंसा एवं अपनी गांधीवादी रणनीति के बल पर ही उन्होंने अंग्रेज जैसे शक्तिशाली साम्राज्यवादी सत्ता को देश से बाहर किया एवं हमें आजादी दिलाई। डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि सप्ताह में एक दिन सभी लोग खादी के वस्त्र जरूर पहने क्योंकि खादी के कपड़े गरीब लोगों के द्वारा बनाए जाते हैं। इससे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा एवं इस व्यवसाय में लगे लोगों की आर्थिक समृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि गांधीजी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए हमेशा संकल्पित रहे। समाज से नशा को दूर करने के लिए भी उन्होंने आंदोलन चलाया। उनका कहना था कि नशा विवेक को समाप्त कर देता है और तब आदमी एवं पशु में कोई अंतर नहीं रहता। आज के समाज को दया, करुणा, सत्य -अहिंसा, प्रेम एवं भाईचारे जैसे मानवीय मूल्यों की बेहद जरूरत है और इन्हें अपने मे विकसित करना ही गांधीजी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी सरलता एवं कर्मठता के प्रतीक थे। उनके भी आदर्शों को अपनाने की आज के समय में बेहद जरूरत है। कार्यक्रम में पटना के बापू सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। पटना के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बाल-विवाह एवं दहेज मुक्ति आंदोलन में बेहतरीन कार्य के लिए दरभंगा जिला के महिला हेल्पलाइन को सम्मान मिलने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। दरभंगा जिला महिला हेल्पलाइन ने एक वर्ष में 34 बाल विवाह को रोका है। यह जिले के लिए गौरव की बात है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।