DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

शराबबंदी एवं नशामुक्ति अभियान से राज्य में हुआ सकारात्मक बदलाव

November 28, 2018
darbhanga

26.11.2018 (दरभंगा) : शराब सहित सभी प्रकार के नशा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे दूर रहने में ही सबकी भलाई है। प्रखंड से लेकर प्रमंडल तक सभी जगहों पर सरकारी अधिकारी एवं कर्मियों ने नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी प्रकार के नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। प्रमंडल में नशा मुक्ति संबंधी शपथ आयुक्त के सचिव विनय कुमार के द्वारा दिलाया गया। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में हुआ, जहां डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को नशा से दूर रहने एवं दूसरे लोगों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि शराबबंदी एवं नशा मुक्ति अभियान से पूरे राज्य के वातावरण में सकारात्मक बदलाव हुआ है। सामाजिक वातावरण भी पहले से सुंदर बना है। घरेलू हिंसा, दुर्घटना सब में व्यापक कमी आई है। लोगों के रहन-सहन के स्तर में सुधार आया है एवं परिवारों में खुशहाली बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के मामले में भी शराब बंदी के बाद से काफी सुधार हुए हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि शराबबंदी के बाद से ऑफिसों की कार्य संस्कृति भी अच्छी बनी है। डीएम ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मी सरकार के ब्रांड एंबेसडर होते हैं इसलिए अपने-अपने कार्यालयों में पूरी निष्ठा से काम करें तथा कार्यालय आने वाले लोगों के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो ने कहा कि मानव संसाधन के विकास के लिए शराब बंदी एक बेहतरीन कार्यक्रम है और इससे सभी परिवारों में खुशहाली का वातावरण बना है। डीपीएम जीविका मुकेश कुमार ने शराब बंदी के बाद से जीविका महिलाओं के परिवारों में आए बदलाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रतिभागियों ने भी शराब बंदी के बाद हुए सकारात्मक परिवर्तन से संबंधित अपने अनुभव सुनाए। इस अवसर पर पटना से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले नशा मुक्ति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री के संदेश सुनें एवं नशा मुक्ति से संबंधित शपथ भी लिया। मधनिषेध के थीम पर आयोजित पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर डीएम ने प्रोत्साहित किया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा नशामुक्ति रैली भी निकाली गई।

धर्म सभा का हुआ आयोजन

November 28, 2018
darbhanga

25.11.2018 (दरभंगा) : दरभंगा के कर्पूरी चौक स्थित मेडिकल ग्राउंड में अयोधा में राम मंदिर के शीघ्र निर्माण हेतु विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के कई जगह से साधू संत व राम भक्त पहुंचे। पूरा ग्राउंड जय श्री राम के नारों से घंटों गूंजता रहा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा, रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो। राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि सरकार व केंद्र सरकार राम मंदिर का कार्य जल्द शुरू करवाएं चाहे इसके लिए क़ानून ही क्यों न बनाना पड़े।

कौमी एकता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

November 22, 2018
darbhanga

20.11.2018 (DarbhangaOnline Desk) : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में कौमी एकता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी की अध्यक्ष्ता में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें रेल परिवार के सदस्यों एवं अन्यत ख्या्ति प्राप्त कवियों ने कौमी एकता सहित विविध विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने भी अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया।

कृषि विकास के लिए पशु संसाधन का पर्याप्त विकास आवश्यक

November 22, 2018
darbhanga

19.11.2018 (पटना) : बिहार की समृद्धि का आधार कृषि-व्यवस्था है। राज्य में कृषि का विकास तभी संभव होगा, जब कृषि के सभी अनुषंगी क्षेत्रों (Allied Sectors) का भी समुचित विकास हो। कृषि के विकास का अर्थ है -पशु-संसाधन का पर्याप्त विकास हो, दुग्ध-उत्पादन बढ़े, मत्स्य-पालन की आधारभूत संरचना विकसित की जाये, कुक्कुट-पालन, अंडा उत्पादन, साग-सब्जी एवं फलों के उत्पादन को भी पर्याप्त बढ़ावा मिले। अपने सम्बोधन में राज्यपाल, बिहार श्री लाल जी टंडन ने स्थानीय बी॰आई॰टी॰ कैम्पस सभागार में आयोजित Biennial Conference of Animal Nutrition Association-ANACON-2018 का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा की कृषि में जैसे हम ‘जैविक खेती’ की ओर तेजी से उन्मुख हो रहे हैं, उसी तरह देशी नस्ल की गायों को पालने वाले किसानों को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। श्री टंडन ने कहा कि विदेशी नस्ल की गायों की स्वास्थ्य-रक्षा तथा पालन पर काफी खर्च करने पड़ते हैं। ठीक इसके विपरीत देशी नस्ल की गायों को पालने में काफी कम राशि व्यय होती है तथा ये भारतीय जलवायु और प्रकृति के अनुकूल भी हैं। ये कम लागत वाली होने के साथ-साथ भारत में काफी उपयोगी और स्वास्थ्यप्रद भी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘जीरो बजट’ पर आधारित कृषि-विकास की तरह अल्प व्यय पर उपयोगी पशु-धन का विकास भी अत्यन्त आवश्यक है।

डिजिटल युग में खबर को दबाना या मैनेज करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन

November 22, 2018
darbhanga

16.11.2018 (दरभंगा) : " डिजिटल इंडिया " का सकारात्मक प्रभाव अब मीडिया पर भी दिखने लगा है। डिजिटल मीडिया के तहत ख़बरों के सम्प्रेषण में कई तंत्र जुड़ गए। व्हाट्सप्प, न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब चैनल आदि। जिससे की शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की ख़बरें अब तुरंत मिल जाती है। इस बात को अब प्रशासनिक अधिकारी भी मानने लगे हैं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में " डिजिटल युग में पत्रकारिता आचार नीति और चुनौतियाँ " विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा की डिजिटल युग का काफी फायदा हो रहा है। दूर-दराज की ख़बरें फटाफट मिल जाती है। ख़बरों का सम्प्रेषण काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा की डिजिटल युग में माध्यम इतने हो गए हैं की किसी भी खबर को दबाना या मैनेज करना आसान नहीं है। यही इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट है। डीएम ने खबरों के सम्प्रेषण की गति को देखते हुए कहा की किसी का अहित ना हो, इसलिए ख़बरों के सम्प्रेषण में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पत्रकारों से अनुरोध करते हुए कहा की खबर सम्प्रेषण के समय ये जरूर ध्यान रखें की दोनों पक्ष का जिक्र खबरों में हो। उन्होंने कहा की पत्रकारिता एक जुनून है इसलिए इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए की जो हमारे व्यक्तिगत इमोशन हैं उससे ये कम से कम प्रभावित हो। एसएसपी गरिमा मल्लिक ने कहा की मीडिया जनतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए मीडिया के पास कुछ विशेष शक्तियां व अधिकार हैं, तथा जिम्मेदारियां भी है।

उक्त सेमीनार में रवि भूषण चतुर्वेदी, प्रमोद गुप्ता, शशि मोहन भरद्वाज, देवेंद्र ठाकुर, फिरोज, अभिषेक कुमार सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।