DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

July 16, 2019
Dbg

16.07.2019 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को पास के विद्यालयों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका हुआ खाना खिलाया जा रहा है। कल तक बाढ़ प्रभावित गाँवों में 86 स्थलों पर कम्युनिटी किचन के माध्यम से लगभग 20 हजार लोगों को खाना खिलाया गया। उन्होंने कहा कि आज 30 से 40 और कम्युनिटी किचन चलाने का निर्देश दिया गया है जिसके बदौलत 25 से 30 हजार लोगों को पका खाना उपलब्ध होगा। उन्होंने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कॉन्फ्रेस आहूत कर मीडिया प्रतिनिधियों के सम्बोधन में ये बातें कही है। उन्होंने कहा कि जहाँ कम्युनिटी किचन चलाया जाना संभव नहीं है वहाँ के लोगों के बीच सूखा राशन का पैकेट जिसमें 2.5 किलो चूड़ा, 1/2 किलो चीनी एवं 01 किलो चना रखा गया है का वितरण कराया जा रहा है। इन पैकेटो में मोमबत्ती एवं दियासलाई भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि तारडीह प्रखण्ड में 1200 फूड पैकेट्स एवं मनीगाछी प्रखण्ड में 1000 फूड पैकेट्स भेजा गया है वहाँ वितरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित अंचलों में 14000 से ज्यादा पोलीथीन शीट्स भेजा गया है।

डीएम ने बताया कि बाढ़ राहत कार्य का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु जिला के वरीय पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखण्डों में प्रतिनियुक्त किया गया है जो वहाँ कैंप करके राहत एवं बचाव कार्य चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एन.डी.आर.एफ. की तीन टीमें लगातार कार्य कर रही है। ये टीमें अभी तारडीह, अलीनगर, घनश्यामपुर एवं मनीगाछी प्रखण्डों में राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। डीएम ने बताया कि जिला में पहले से 238 नाव उपलब्ध थे। इसके अलावा 15 नाव दूसरे जिले से प्राप्त हो गये है 10 और नाव कल तक मिल जायेगा जिसे बाढ़ प्रभावित अंचलों में भेजा जायेगा। उन्होंने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित मनुष्यों के साथ-साथ मवेशियों की भी देख-भाल की जा रही है। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के द्वारा पशु चिकित्सा केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।

बाढ़ की सूचना देने हेतु फ़ोन नंबर जारी हुआ

July 16, 2019
14.07.2019 (दरभंगा) : बाढ़ से संबंधित किसी भी तरह की सूचना अथवा सुझाव देने के लिये जिला प्रसासन द्वारा दूरभाष एवं मोबाइल नंबर जारी किया गया है। आपदा संचालन केन्द्र, दरभंगा का दूरभाष संख्या 06272-245821 है जो बराबर कार्यरत रहेगा। इस नंबर पर बाढ़ से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही जिला के वरीय प्रसाशनिक पदाधिकारियों से भी उनके मोबाइल पर सम्पर्क करके बाढ़ राहत बचाव कार्य के बारे मेँ जानकारी ली जा सकती है।
डी. एम. - 9473191317
अपर समाहर्ता, - 9473191318
उप विकास आयुक्त, -9431818365
एस डी ओ, दरभंगा -9473191319
एस डी ओ, बेनीपुर -9473191320
एस डी ओ, बिरौल -9473191321
आपदा प्रभारी, दरभंगा -8544412322

नशा मुक्ति वृक्ष लगाया गया

July 16, 2019
Dbg

11.07.2019 (दरभंगा) : नशा अभिमुक्ति सप्ताह के अंतिम दिन एसएसपी बाबूराम, सिटी एसपी योगेंद्र कुमार व कई पुलिस के जवानों ने मिलकर लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन परिसर में एक वृक्ष लगाया। इस अवसर एसएसपी ने बताया कि आज सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में एक-एक वृक्ष नशा अभिमुक्ति के रूप में लगाया जा रहा है ताकि पुलिसकर्मियों एवं आम-जन में जागरूकता फैले की नशा मुक्ति व शराब बन्दी समाज के लिये कितना फायदे मंद एवं कितना जरूरी है।

सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा : डी.एम.

July 10, 2019
Dbg

10.07.2019 (दरभंगा) : प्राकृतिक जल श्रोतों यथा - तालाब/पोखर/आहर/पैन आदि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लेने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में दरभंगा सदर एवं बेनीपुर अंचल के अंचलाधिकारी द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर अतिक्रमणकारी स्वयं नही हटेगे तो उन्हें बल पूर्वक हटाया जायेगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने कहा है कि अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध सख्ती से पेश आया जायेगा। जिन लोगों ने भी तालाब/पोखर आदि की जमीन पर अतिक्रमण करके मकान, दुकान आदि का निर्माण कर लिया है, उन्हें उसे अपने से हटाना पड़ेगा। उन्होंने समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में उक्त बातें कहीं। बैठक में केवटी के अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अंचल में 196 सरकारी तालाब है, जिसमें से 50 सरकारी तालाब पर अतिक्रमण है।

बहादुरपुर के अंचलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने 06 तालाबों का सर्वेक्षण कराया है, जिसमें से बलुआही पोखर में अतिक्रमण पाया गया है। सदर अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिग्घी पोखर, लाल पोखर में भी अतिक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही जिला के अन्य अंचलाधिकारियों द्वारा तालाबों का सर्वेक्षण प्रतिवेदन समर्पित किया गया। केवटी अंचल का सर्वेक्षण प्रतिवेदन को छोड़कर अन्य सभी अंचलों के प्रतिवेदन में कई त्रुटियाँ पाई गई। इस पर सभी अंचलाधिकारियों को अपने क्षेत्राधीन अवस्थित सभी सरकारी तालाबों का स्थलीय सर्वेक्षण करके दुबारा संशोधित प्रतिवेदन सोमवार तक अचूक रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अंचल कर्मी अभिलेख के साथ स्थल पर जायेंगे और प्रथम दृष्ट्या अनुमान के आधार पर तालाब या पोखर के जितने हिस्से में अतिक्रमण पाया जाये उसका विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन तैयार करके जिला राजस्व शाखा में भेजेगे। अंचल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अतिक्रमण वाद चलाया जायेगा और तालाब/पोखर को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा। डीएम द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को शत्-प्रतिशत तालाबों का सर्वेक्षण कराने का सख्त हिदायत दिया गया है।

उन्होंने कहा की अगर एक भी तालाब छूटेगा या पक्षपात पूर्ण प्रतिवेदन प्राप्त होगा तो संबंधित अंचलाधिकारी पर कार्रवाई होगी। डीएम द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को बताया गया कि दरभंगा में जल संकट को देखते हुए मनरेगा योजना से जल संचयन का कार्य कराया जा रहा है। आहर/पैन/तालाब/पोखर आदि के जीर्णोद्धार हेतु 380 योजनाएँ ली गई है। वहीं नल-जल योजना के तहत 4400 वार्डों में 3200 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति हेतु जहाँ-जहाँ नल अथवा स्टैड पोस्ट लगाया गया है वहाँ पर सोख्ता बनवाया जाये। इसके साथ ही हैडपंप, ट्यूवबेल, बोरबेल के पास भी सोख्ता बनाने को कहा गया है। बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा में आपदा प्रबंधन विभाग के सम्पूर्ति पोर्टल पर लाभार्थियों का डाटा-बेस अद्यतीकरण की स्थिति कई अंचलों का अत्यंत असंतोषजनक पाया गया। इसमें कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, किरतपुर, जाले, सिंहवाड़ा अंचल शामिल है। डीएम ने संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, वरीय प्रखण्ड प्रभारी पदाधिकारी को इन अंचलों में विशेष कैंप लगाकर संपूर्त्ति पोर्टल पर अविलंब डाटा अद्यतीकरण करने का निर्देश दिया है। वहीं सभी अंचलाधिकारी को नाव परिचालन हेतु घाटों की सूची भेजने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित घाटों पर किसी भी हालत में नाव का परिचालन नहीं होगा। ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा में बहेड़ी, हनुमाननगर, हायाघाट, जाले, कुशेश्वरस्थान, सिंहवाड़ा अंचलो की प्रगति असंतोषजनक पाया गया। उन्हें इसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है।

Dbg

इस बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) वीरेन्द्र प्रसाद, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी बिरौल ब्रज किशोर लाल, अनुमण्डल पदाधिकारी बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, डी.सी.एल.आर. सदर पुष्पेश कुमार, डी.सी.एल.आर. बिरौल रामदुलार राम, डी.सी.एल.आर. बेनीपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुध्न कामती, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

साइबर क्राइम एवं साइबर लॉ विषय पर सेमिनार का हुआ आयोजन

July 10, 2019
Dbg

09.07.2019 (दरभंगा) : सुभाष चन्द्र बोस लीगल एड सोसाइटी सी. एम. लॉ कॉलेज, दरभंगा में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय साइबर क्राइम एवं साइबर लॉ रखा गया था। सेमीनार में उपस्थित मुख्य वक्ता डॉ. सुबीर कुमार ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए सख्त कानून एवं जन जागरूकता पर बल दिया वहीं डिजिटल सेशन के मुख्य वक्ता मैथ्यू ग्राफ ने डिजिटल लिटरेसी बढ़ाने के लिए कानून के छात्रों को आगे आने को कहा। डीन डॉ. अनिल कुमार झा ने छात्रों से साइबर क्राइम के प्रति कानून को समाज एवं व्यक्ति तक प्रसार करने पर जोर दिया। प्रिंसिपल डॉ. बदरे आलम खान ने साइबर क्राइम रोकने में कानून के छात्रों को जनहित के लिए सरल मेथड ढूंढने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए इसे एक चुनौती और मिशन के रूप में लेकर आगे बढ़ने की बात की। सेमिनार में छात्रों की उपस्थिति सराहनीय रही। मुख्य वक्ता डॉ सुबीर कुमार ने लॉ के उपयोग से साइबर क्राइम को रोकने के संदर्भ में अहम माना। उन्होंने आई टी एक्ट के बेहतर उपयोग और उसके लिए ओरिजिनेटर अड्रेसी और मीडिएटर को मुख्य समझने को कहा।

डिजिटल ऐक्सपर्ट मैथ्यू ग्राफ ने लॉ स्टूडेंट्स को वर्ल्ड क्लास एप्रोच विकसित करने का सुझाव दिया। डॉ अनिल कुमार झा ने शिक्षा के महत्व पर अधिक फोकस करने का सुझाव दिया।

उदघाटन सत्र की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ बदरे आलम खान, की-नोट्स संबोधन डॉ सुबीर कुमार एसिस्टेंट प्रोफेसर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची, मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार झा, डीन एल० एन० एम० यू, गेस्ट ऑफ ऑनर डेनियल ग्राफ, एवं संचालन विकास झा ने किया। टेक्निकल सत्र की अध्यक्षता डेनियल ग्राफ, रेपोटियर डॉ. रमाशंकर एवं संचालन सुमन कुमार द्वारा किया गया। वेलिडिक्टरी सत्र के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बदरे आलम खान, मुख्य अतिथि मैथ्यू ग्राफ, स्वागत संबोधन पी. के. नीरज द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन मो० नुरुल्लाह द्वारा किया गया।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।